CricketIndia

RCB की 43 रनों से बड़ी जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल, 11 मैचों के बाद ही CSK पर मंडरा रहा है IPL से बाहर होने का खतरा

IPL 2026 Updated Points Table 5 April

IPL 2026 Updated Points Table: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल 2 मैच खेले गए, पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम को शिकस्त दी और पहली जीत के साथ अपना खाता खोला, वहीं दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने 43 रनों से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम को मात दी है. आरसीबी (RCB) की इस सीजन में ये लगातार दूसरी बड़ी जीत है, वहीं सीएसके (CSK) की लगातार तीसरी बड़ी हार है.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक खेले गए अपने तीनों ही मैच गंवा चुकी है और धोनी की फ्रेंचाइजी पर हार का खतरा मंडरा रहा है. आइये देखते हैं आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 11 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है.

RCB समेत इन 4 टीमों ने टॉप पर पक्की की अपनी जगह

आईपीएल 2026 के बाद RCB ने सिर्फ 2 मैच खेलकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है. RCB ने इस सीजन में अब तक 2 मैच खेले हैं, पहले मैच में आरसीबी की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 6 विकेट से शिकस्त दी थी, तो वहीं दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 43 रनों से हराया है. इन 2 जीत के साथ 4 पॉइंट्स और 2.501 के नेट रनरेट के साथ RCB नंबर 1 पर मौजूद है.

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 2 जीत के बाद 4 पॉइंट्स और 2.233 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है, राजस्थान ने पहले सीएसके को 8 विकेट के बड़े अंतर से मात दी थी और उसके बाद गुजरात टाइटंस को रोमांचक मैच में 6 रनों से हराया है. पॉइंट्स टेबल में नंबर 3 पर दिल्ली कैपिटल्स और नंबर 4 पर पंजाब किंग्स हैं, इन सभी टीमों ने अपने शुरुआती 2-2 मैचों में जीत हासिल की है.

IPL 2026 Updated Points Table

IPL 2026 Updated Points table 5 April
IPL 2026 Updated Points table 5 April

CSK पर मंडरा रहा है IPL से बाहर होने का खतरा

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर आईपीएल 2026 (IPL 2026) से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. सीएसके ने अब तक 3 मैच खेले हैं और उन्हें सभी मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. पहले उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हराया, उसके बाद पंजाब किंग्स ने सीएसके को 5 विकेट से शिकस्त दी और अब आरसीबी ने ऋतुराज गायकवाड़ की टीम को 43 रनों से हराया है. इसी वजह से सीएसके का नेट रनरेट -2.517 है.

वहीं नंबर 9 पर केकेआर की टीम मौजूद है, जिसका नेट रनरेट -1.964 है और 2 मैचों में शिकस्त केबाद टीम 9वें नंबर पर मौजूद है, वहीं 8वें नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है, जो अपने दोनों मुकाबले गंवा चुकी है और -0.424 के नेट रनरेट के साथ 8वें नंबर पर है, जबकि 1 मैच में जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंटस 2 अंक और -0.542 के नेट रन रेट के साथ नंबर 7 पर है.

वहीं 3 मैचों में 2 में शिकस्त और 1 जीत के बाद 2 अंक और 0.275 के नेट रनरेट के साथ SRH की टीम नंबर 5 पर मौजूद है, जबकि 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के बाद मुंबई इंडियंस की टीम नंबर 6 पर मौजूद है, मुंबई इंडियंस के इस समय 2 अंक और नेट रनरेट -0.206 का है.

 भारत को मिला शोएब अख्तर से भी घातक गेंदबाज, IPL में किसान के बेटे ने डाली सबसे तेज गेंद

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply