CrimeIndia

जबलपुर में अवैध रूप से रूपयों की मांग, नहीं देने पर चाकू से किया हमला; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर: मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले में चाकू बाजी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है, यहां बेखौफ बदमाश छोटी-छोटी बातों पर चाकू बाजी की घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. जहां अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है जहां बेखौफ बदमाश पुलिस को खुलेआम चनौती देते नजर आ रहे हैं.
ताजा मामला जबलपुर के तीन थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक युवती पर पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला किया गया. वहीं विजयनगर और पनागर थाना क्षेत्र में दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया. जहां पुलिस ने घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है.
थाना पनागर में दिनेश असाटी उम्र 40 वर्ष निवासी सिंगलदीप पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गॉव में ग्राम पंचायत के सामने किराना दुकान चलाता है. अपनी दुकान में था तभी शाम लगभग 7 बजे गांव का रंजीत पटेल उर्फ जगीरा उसकी दुकान में आकर उससे 10 हजार रूपये मांगने लगा, रूपये नहीं देने पर दुकान नहीं चलाने देने की कहने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो रंजीत पटेल गाली गलौज करते हुये झूमाझपटी कर उसे जमीन पर पटक दिया.
जिससे सिर सीना में चोट आई, आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो रंजीत पटेल उर्फ जगीरा रूपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 296(ए), 115(2), 119(1), 351(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
थाना गढ़ा में जयन्ती यादव उम्र 26 वर्ष निवासी गुप्तानगर मजार के पास गढ़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेडिकल कॉलेज के सामने मैगी चाय का ठेला चलाती है. रात लगभग 8-30 बजे अपनी सहेली प्रतिभा के साथ रामायण मंदिर दर्शन के लिये स्कूटी से गयी थी लकी ठाकुर और उसकी बहन लक्ष्मी दूसरी गाड़ी से साथ में गये थे रात लगभग 9 बजे रामायण मंदिर के पास गाड़ी खड़ी कर रही थी तभी एक अज्ञात लड़का उम्र लगभग 25-30 वर्ष का अपने एक साथी जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष के साथ आया. दोनों उससे दीदी नमस्ते कहते हुये बातचीत करने लगे दोनो बोले कि तुम मेडिकल के सामने मैगी का ठेला लगाती हो कहकर शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो बार बार शराब पीने के लिये रूपयों की मांग करने लगे, रूपये देने से मना करने पर दोनों गाली गलोज करने लगे एक लड़के ने चाकू से हमलाकर उसके सिर में चोट पहॅुचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना विजय नगर में अमित जैन उम्र 43 वर्ष निवासी समदड़िया ग्रीन सिटी थाना माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी किराना  दुकान है , दोपहर लगभग 03/00 बजे मामा दिलीप कुमार जैन के घर गया था उसके मामा दिलीप कुमार जैन का सुपाड़ी काटने का व्यवसाय है, वह मामा के घर में सुपाड़ी काट रहा था तभी मामा दिलीप कुमार जैन उसे बिना बात के गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो झूमा झपटी कर वहीं पर रखा सुपाड़ी काटने वाले सरौते से हमला कर बायां पैर की जांघ में चोट पहुंचा दी। रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply