IndiaTrending

केरल के अस्पताल से इंप्रेस हुई पुर्तगाली क्रिएटर, बोली- ‘यहां खुद को सुरक्षित महसूस किया’

केरल के अस्पताल से इंप्रेस हुई पुर्तगाली क्रिएटर, बोली- ‘यहां खुद को सुरक्षित महसूस किया’

Foreigner India Travel Vlog : भारत घूमने आई पुर्तगाली कंटेंट क्रिएटर Ines Faria इन दिनों अपने अनुभवों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने देश के कई शहरों जैसे मुन्नार, गोवा, मुंबई और जोधपुर का दौरा किया है। इस दौरान उनके कुछ अनुभव अच्छे रहे, तो कुछ परेशान करने वाले भी रहे।

मुंबई में उनके साथ हुई कुछ घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें लोग उनके साथ फोटो लेने के लिए पीछे पड़ गए थे। इन घटनाओं पर लोगों ने चिंता भी जताई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ines Faria | Solo Traveler (@lost.with.ines)

विदेशी महिला ने बताया भारत के अस्पताल का अनुभव

हालांकि, भारत में उनका अनुभव पूरी तरह नकारात्मक नहीं रहा। हाल ही में उन्होंने Varkala के एक अस्पताल का वीडियो शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। इस वीडियो में वह अपनी दोस्त के साथ अस्पताल जाती हैं और वहां के माहौल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं।

इनेस बताती हैं कि अस्पताल बेहद साफ-सुथरा था और वहां का स्टाफ बहुत ही विनम्र था। सबसे खास बात यह रही कि सभी लोग अच्छी अंग्रेजी बोल रहे थे, जिससे उन्हें बातचीत करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें : बेटी के डांस के बीच पापा का मूनवॉक वायरल, ‘बिली जीन’ पर छा गए अंकल

लोगों ने केरल की जमकर तारीफ की

इनेस ने यह भी कहा कि अस्पताल में उन्हें कोई घूर नहीं रहा था, जिससे उन्हें सुरक्षित महसूस हुआ। उनकी दोस्त का अनुभव भी सकारात्मक रहा। वीडियो के अंत में दोनों दवा लेते हुए नजर आती हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है और यूजर्स केरल की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि केरल अपने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है, और इनेस का अनुभव इसी बात को फिर से साबित करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply