BollywoodIndia

अमित जानी की नई फिल्म ‘कल्कि संभल’ का पोस्टर आउट, 1978 से 2024 तक दंगों की कहानी मचाएगी हलचल

Amit Jani Upcoming Movie Kalki Sambhal Poster Out 1978 2024 Riots Based Story

Udaipur Files Producer Amit Jani: ‘उदयपुर फाइल्स’ के बाद एक बार फिर प्रोड्यूसर अमित जानी चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वजह है उनकी अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि संभल’, जिसका पहला पोस्टर हाल ही में सामने आया है। पोस्टर में कहानी की बजाय फिल्म के मुख्य किरदारों को हाईलाइट किया गया है, जिससे सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

अमित जानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘कल्कि संभल’ की कहानी 1978 के संभल दंगों से जुड़ी है, जिसे 2024 की घटनाओं से जोड़कर दिखाया जाएगा। फिल्म दो पीढ़ियों के जरिए हिंसा, राजनीति और सामाजिक तनाव की निरंतरता को दर्शाने की कोशिश करती है।

अमित जानी की नई फिल्म की क्या है कहानी?

फिल्म में पहला अहम किरदार अब्बाजान का है, जिस पर कहानी के मुताबिक 1978 में राजनीतिक फायदे के लिए दंगे भड़काने के आरोप लगाए गए हैं। इस रोल में महेश मांजरेकर नजर आएंगे। दूसरा मुख्य किरदार भाईजान का है, जो अब्बाजान का पोता बताया गया है और 2024 में संभल में हिंसा फैलाने के आरोपों से जुड़ा दिखाया जाएगा। इस भूमिका को विजय राज निभा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Jani (@amitjani_ind)

इसके अलावा फिल्म में संभल के एसपी अर्जुन बिश्नोई का किरदार भी बेहद अहम है। हालांकि मेकर्स ने इस रोल को निभाने वाले अभिनेता का नाम फिलहाल सीक्रेट रखा है। बताया जा रहा है कि अगले पोस्टर में इस किरदार का खुलासा किया जाएगा।

‘कल्कि संभल’ का निर्देशन भरत एस श्रीनेत कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन की कमान अमित जानी के हाथ में है। मेकर्स का दावा है कि फिल्म सिर्फ घटनाओं को नहीं, बल्कि किरदारों की मानसिकता और उनके बैकग्राउंड पर फोकस करेगी। पहला पोस्टर इसी वजह से किरदारों की पहचान स्थापित करने के लिए जारी किया गया है।

विवादों में घिरी थी ‘उदयपुर फाइल्स’

गौरतलब है कि अमित जानी इससे पहले ‘उदयपुर फाइल्स’ को लेकर भी विवादों में रहे थे। यह फिल्म 2022 के कन्हैयालाल मर्डर केस पर आधारित थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म के असफल होने के बाद अमित जानी के कुछ बयान भी विवादों में आए थे, जिनकी वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

ऐसे में ‘कल्कि संभल’ को लेकर पहले पोस्टर से ही चर्चाएं और बहसें शुरू हो चुकी हैं। अब देखना होगा कि फिल्म की रिलीज डेट, ट्रेलर और आगे आने वाले पोस्टर दर्शकों के बीच किस तरह की प्रतिक्रिया पैदा करते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply