CricketIndia

LSG vs DC मैच के दौरान Prince Yadav और Tristan Stubbs ने खोया आपा, लाइव मैच में आई हाथापाई की नौबत, देखें वीडियो

LSG vs DC मैच के दौरान Prince Yadav और Tristan Stubbs ने खोया आपा, लाइव मैच में आई हाथापाई की नौबत, देखें वीडियो

Prince Yadav-Tristan Stubbs: IPL 2026 का पांचवां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच को आसानी से अपने नाम किया. लखनऊ सुपर जायंटस ने बेहद खराब बल्लेबाजी का परिचय दिया. हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो चर्चा का विषय बन गया है.

मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंटस के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (Prince Yadav) और दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. अब इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Prince Yadav और Tristan Stubbs के बीच हुई जोरदार बहस

आईपीएल 2026 के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी के दौरान पांचवां ओवर प्रिंस यादव (Prince Yadav) डालने आए. उस समय दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी कर रहे थे और LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने प्रिंस यादव को गेंद थमाई.

ओवर की पांचवीं गेंद फेंकने के बाद प्रिंस यादव (Prince Yadav), ट्रिस्टन को घूरने लगे. साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने भी घूरना शुरू कर दिया. इसी बीच स्टब्स ने कुछ बोला और प्रिंस ने भी उन्हें जवाब दिया. अच्छी बात यह रही कि दोनों के बीच यह ड्रामा ज्यादा आगे नहीं बढ़ा.

कैसा रहा DC vs LSG मैच का हाल

लखनऊ सुपर जायंटस को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा, लेकिन उनकी टीम ने बेहद खराब बल्लेबाजी की. लखनऊ सुपर जायंटस के लिए मिचेल मार्श और अब्दुल समद के अलावा किसी के बल्ले से कुछ खास रन नही निकला और एलएसजी की पूरी टीम सिर्फ 18.4 ओवरों में सिर्फ 141 रन बनाकर आलआउट हो गई.

वहीं इसके बाद जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो उनके 29 रनों पर 4 विकेट गिर चुके थे, लेकिन इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए समीर रिजवी ने 47 गेंदों में नाबाद 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.

समीर रिजवी ने ट्रिस्टन स्टब्स का साथ मिला, जिन्होंने नाबाद 32 गेंदों में 39 रन बनाए. इन दोनों के प्रदर्शन ने दिल्ली कैपिटल्स को 17.1 ओवर में ही 6 विकेट से LSG पर जीत दिलाई.

 IPL 2026 के 5 मैचों बाद ही बदल गया पॉइंट्स टेबल, टॉप 4 में इन टीमों का कब्जा, सबसे नीचे है धोनी की CSK

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply