CricketIndia

पंजाब किंग्स ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली टीम का रिकॉर्ड, चेन्नई सुपर किंग्स के घर देखने को मिला प्रियांश आर्य का तूफान

पंजाब किंग्स ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली टीम का रिकॉर्ड, चेन्नई सुपर किंग्स के घर देखने को मिला प्रियांश आर्य का तूफान

पंजाब किंग्स ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली टीम का रिकॉर्ड, चेन्नई सुपर किंग्स के घर देखने को मिला प्रियांश आर्य का तूफान

आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच बीती रात यानी 3 अप्रैल को भिड़ंत हुआ. इस मैच में प्रियांश आर्य अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए छाए रहे. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस युवा विस्फोटक ओपनर ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 209 रन बनाए. इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को प्रियांश आर्य ने पहले ही ओवर से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शुरुआत दिलाई. उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. इसके साथ ही प्रियांश ने पंजाब के नाम एक बड़ा कीर्तिमान भी दर्ज करा दिया.
पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले में सिर्फ 3.2 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए थे. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 गेंदों में 50 रन के साथ ही पंजाब किंग्स आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक पूरा करने वाली टीम बन चुकी है. इतना ही नहीं, ये सीएसके के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में संयुक्त रूप से सबसे तेज टीम फिफ्टी का भी रिकॉर्ड है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने साल 2011 में खेले गए दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ इतनी ही गेंद पर 50 रन बोर्ड पर लगाए थे.
चेन्नई सुपर किंग्स के घर पर प्रियांश आर्य ने तूफानी पारी खेली, लेकिन वे अपना अर्धशतक पूरा करने से पहले आउट हो गए. पारी के पहले ही ओवर में चौका लगाकर इस युवा विस्फोटक ओपनर ने अपना खाता खोला और अगली ही गेंद पर उन्होंने छक्का भी उड़ा दिया. इसके बाद प्रियांश ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की. हालांकि, हेनरी ने प्रियांश को पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड मार दिया, जिससे उनकी पारी 39 रन पर ही खत्म हो गई. इस पारी के दौरान प्रियांश ने तीन चौके और चार छक्कों के साथ सिर्फ 11 गेंदों में 350 से ऊपर के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply