धौलपुर: पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा आरपीएस व वृताधिकारी वृत शहर कृष्ण राज जांगिड आरपीएस के निकटतम सुपरविजन व थाना अधिकारी निहालगंज अमित शर्मा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों मोहित व उत्तम निवासी जिरौली को किया गिरफ्तार किया गया. साथ ही एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया गया.
थाना अधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर 2025 को कल्याण सिंह पुत्र मोतीलाल जाति कश्यप उम्र 40 साल निवासी गेंदापुरा थाना सरमथुरा निवासी हाल निवासी ओडेला थाना सदर धौलपुर ने तीन लड़कों द्वारा मारपीट कर 14 हजार रुपए छीनकर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट पेश की. जिस पर मुकदमा धारा वीएनएस में पंजीकरण कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया.
वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात तीनों बदमाशों को पहचान हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया. जिनके द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी कैमरो की मदद से बदमाशों की पहचान कर तलाशी की गई. 2 दिसंबर को प्रकरण में आरोपी मोहित पुत्र कमल सिंह जाटव उम्र 20 साल निवासी जिरौली फाटक थाना निहालगंज, उत्तम पुत्र रामबाबू जाटव उम्र 20 साल निवासी जिरौली फाटक थाना निहालगंज को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिक को निरूद्ध किया गया.



