Raftaar Movie Release Date: राजकुमार राव ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है. इस मूवी में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के साथ नजर आएंगे. उनके आने वाली फिल्म का नाम ‘रफ्तार’ है. इस फिल्म में उनके साथ अनुराग ठाकुर, रोहन वर्मा, तान्या मानिकतला और रजत कपूर जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. मूवी 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
प्रेम और लालच की एक रोमांचक कहानी
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की यह फिल्म ‘महत्वाकांक्षा, प्रेम और लालच की एक रोमांचक कहानी’ बताई जा रही है. फिल्म का निर्देशन आदित्य निम्बालकर ने किया है. इसका निर्माण राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा ने कम्पा फिल्म्स के बैनर तले किया है.
इंस्टाग्राम पर रिलीज डेट का ऐलान
फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की. पोस्ट में फिल्म का पोस्टर था, जिस पर फिल्म का शीर्षक लिखा हुआ था. कैप्शन में लिखा था, ‘महत्वाकांक्षा ने इसे बनाया है. लालच इसकी परीक्षा लेगा. फिल्म रफ्तार, 24 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.’
यह पहली बार है जब राव और सुरेश साथ में काम कर रहे हैं.
View this post on Instagram
किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, कहा-सरकार अपने स्वार्थ के लिए कृषि कुर्बान करने को तैयार’
The post Raftaar Movie Release Date: फिल्म ‘रफ्तार’ में कीर्ति सुरेश के साथ रोमांस करते नजर आएंगे राजकुमार राव, मूवी की रिलीज डेट का ऐलान appeared first on Jago India Jago.



