India

Rajasthan Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है. IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई शहरों में शनिवार यानि आज 14 मार्च से मौसम करवट ले सकता है. कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बादल छाने की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में आंधी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं.

बाड़मेर रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अधिकतम तापमान पाली में 38.2 डिग्री, जोधपुर में 38.1 डिग्री और कोटा, चित्तौड़गढ़ में 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

14 और 15 मार्च को इन जिलों में बारिश

IMD के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश/बूंदाबांदी हो सकती हैं. वहीं 15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की आंधी-बारिश/बूंदाबांदी हो सकती है.

19-21 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19-21 मार्च के दौरान सक्रिय होने की संभावना है. जिसके कारण कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही राज्य में आगामी एक सप्ताह ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे बना रहेगा. ऐसे में प्रदेश के लोगों को गर्मी और हीटवेव से राहत मिल सकती है.

US Iran Israel War: अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर किया बड़ा हमला, जानें ईरान के लिए ये कितना महत्वपूर्ण

The post Rajasthan Rain Alert: पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply