CricketIndia

IPL 2026 से पहले 15286 करोड़ रुपये में बिकी राजस्थान रॉयल्स, अमेरिका की ये कंपनी बनी अब नई मालिक

Rajasthan Royals New Owner

आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत सिर्फ 2 दिनों बाद हो रही है. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 से पहले एक नया मालिक मिल गया है.  राजस्थान रॉयल्स की टीम 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम में बिक गई है. अमेरिकी बिजनेसमैन कल सोमानी के नेतृत्व वाले संघ ने RR फ्रेंचाइजी को लगभग 15,286 करोड़ रुपये में खरीद लिया है.

कल सोमानी, IntraEdge, Academian और Truyo डॉट AI नाम की कंपनी के भी मालिक हैं. उन्हें अमेरिकी बिजनेसमैन रॉब वॉल्टन का समर्थन हासिल है, जो प्रतिष्ठित वॉलमार्ट फैमिली से आते हैं. रिपोर्ट्स अनुसार उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है.

पहले मनोज बडाले थे Rajasthan Royals के मालिक

डील फाइनल होने से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी. हाल ही में राजस्थान रॉयल्स को कोलंबिया पैसिफिक कैपिटल पार्टनर्स ने 1.7 बिलियन डॉलर का ऑफर मिला था, लेकिन निष्पादन संबंधी समस्याओं के कारण उन्होंने ऑफर को ठुकरा दिया था.

हालांकि अब राजस्थान रॉयल्स की टीम की मालिकाना हक कल सोमानी के हाथो में आ गई है. इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल की सबसे महंगी टीम बन गई है.

रियान पराग हैं राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान

आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले ही संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की टीम का साथ छोड़ा और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा बने. इससे पहले वो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, लेकिन उन्होंने खुद ही राजस्थान रॉयल्स की टीम छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद अब राजस्थान रॉयल्स ने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है.

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए संजू सैमसन की जगह पर रियान पराग को टीम का नया कप्तान बना दिया. आईपीएल 2025 में संजू सैमसन की अनुपस्थिति में रियान पराग ने टीम की कप्तानी की थी, लेकिन टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आईपीएल 2026 में वो टीम को आईपीएल के प्लेऑफ तक पहुंचा पाते हैं या नही?

 IPL के पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मौका

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply