BollywoodIndia

Rajat Bedi ने ‘The Bads of Bollywood’ विवाद पर दिया रिएक्शन, बोले- ये सिर्फ कल्पना है, असलियत नहीं

Rajat Bedi ने ‘The Bads of Bollywood’ विवाद पर दिया रिएक्शन, बोले- ये सिर्फ कल्पना है, असलियत नहीं

Rajat Bedi Reaction Aryan Khan Series Controversy: रजत बेदी ने हाल ही में आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब विवेक वासवानीने शो के एक सीन पर आपत्ति जताई, जिसमें एक डायरेक्टर को महिला के साथ हिंसक व्यवहार करते दिखाया गया है।

दरअसल, विवेक वासवानी ने इस सीन की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने करियर में कभी ऐसा व्यवहार नहीं देखा। उनके अनुसार, शो में बॉलीवुड के ‘डार्क साइड’ को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है। उन्होंने फिल्ममेकर्स से अपील की थी कि कहानी दिखाते समय संतुलन बनाए रखें।

रजत बेदी ने द बैड्स ऑफ बॉलीवुड विवाद पर तोड़ी चुप्पी

इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए रजत बेदी ने खुद को इससे अलग रखते हुए साफ किया कि यह शो पूरी तरह से काल्पनिक है। उन्होंने कहा कि किसी भी सीन को असल जिंदगी से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। रजत ने कहा, “कृपया मुझे इस विवाद में न घसीटें। विवेक जी की अपनी राय है, लेकिन यह सीन पूरी तरह फिक्शन है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।”

‘ड्रीम सीक्वेंस’ बताया सीन

रजत बेदी ने आगे यह भी बताया कि जिस सीन पर विवाद हो रहा है, उसे एक ‘ड्रीम सीक्वेंस’ के रूप में शूट किया गया है। यानी यह कहानी का हिस्सा जरूर है, लेकिन इसे वास्तविक घटनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं माना जाना चाहिए।

रजत का मानना है कि किसी भी शो या फिल्म की असली सफलता दर्शकों की प्रतिक्रिया से तय होती है। उन्होंने कहा कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और यही सबसे बड़ी बात है। उनके मुताबिक, अलग-अलग लोगों की राय हो सकती है, लेकिन अंत में फैसला जनता ही करती है।

आर्यन खान का था डायरेक्शन डेब्यू

यह सीरीज आर्यन खान का डायरेक्शन डेब्यू है, जो 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस शो में लक्ष्य लालवानी, सहर बाम्बा, साहिल मेहता, मोना सिंह और बॉबी देओल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए। फिलहाल, इस विवाद ये साबित हुआ कि सिनेमा में दिखाई जाने वाली कहानियां और उनकी व्याख्या दर्शकों के नजरिए पर भी काफी हद तक निर्भर करती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply