BollywoodIndia

रजत दलाल ने रिवील किया अपनी पत्नी का नाम! हल्दी सेरेमनी का वीडियो वायरल

रजत दलाल ने रिवील किया अपनी पत्नी का नाम! हल्दी सेरेमनी का वीडियो वायरल

रजत दलाल ने रिवील किया अपनी पत्नी का नाम! हल्दी सेरेमनी का वीडियो वायरल

‘बिग बॉस 18’ और ‘द 50’ के कंटेस्टेंट रहे रजत दलाल ने हाल ही में गुपचुप तरीके से शादी रचाई. वो अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को ये जानकारी दी है. उनकी वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं. अब रजत ने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खूब मस्ती और डांस करते दिख रहे हैं. इसके साथ रजत ने अपनी पत्नी का नाम रिवील कर दिया है.
सामने आए वीडियो में रजत की हल्दी सेरेमनी की झलक दिखाई गई है. इसमें हर एक खूबसूरत पल को शामिल किया गया है. इसके साथ रजत ने अपनी पत्नी के नाम का खुलासा कर दिया है. वीडियो की शुरुआत उस एक बोर्ड से होती है, जिस पर कपल का नाम लिखा है. इस बोर्ड पर रजत के साथ माही लिखा है. मतलह रजत की पत्नी का नाम माही है. वीडियो में परिवार के लोग रजत और माही की हल्दी में डांस करते दिख रहे हैं. वायरल वीडियो में रजत अपने दोस्तों के साथ मिलकर पूल में मस्ती करते नजर आए.
बता दें कि रजत ने अपनी पत्नी को प्राइवेट ही रखा है. उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरों में माही का चेहरा दिखाया था और अब नाम बताया है. कपल ने ऋषिकेश में लाइमलाइट से दूर गंगा किनारे शादी रचाई थी.
इस खास दिन पर रजत दलाल ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी है, वहीं उनकी पत्नी ने रेड कलर का लहंगा पहना. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रजत ने लिखा, ‘जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत.’ इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply