BollywoodIndia

रणवीर सिंह की धुरंधर का जलवा, 8 दिनों में 200 करोड़ पार, रेड 2 और सिकंदर को छोड़ा पीछे

Ranveer Singh Dhoorandhar Box Office 200 Crore 8 Days Record

Ranveer Singh Film Dhurandhar 200 Crore Club: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती जा रही है। रिलीज को महज 8 दिन ही हुए हैं और फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ मजबूत पकड़ बनाई है, बल्कि रेड 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सिकंदर जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 240.11 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर चुकी है। शुक्रवार को फिल्म ने अकेले 32 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन किया, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज अभी भी बरकरार है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।

धुरंधर का अब तक का कलेक्शन

फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़, चौथे दिन 23.25 करोड़, पांचवें, छठे और सातवें दिन लगातार 27 करोड़, आठवें दिन 32 करोड़ और नौवें दिन 0.86 करोड़ की कमाई करते हुए कुल 240.11 करोड़ रुपये का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। कमाई के इस शानदार आंकड़े के साथ ‘धुरंधर’ ने रेड 2 (173.05 करोड़), रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (153.55 करोड़) और सिकंदर (109.83 करोड़) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

परफॉर्मेंस बनी सफलता की वजह

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ एक इंटेंस स्पाई थ्रिलर है। फिल्म की कहानी हमजा नाम के भारतीय स्पाई एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुश्मन देश में घुसपैठ कर रहमान डकैत के गिरोह का हिस्सा बनता है। फिल्म की कहानी 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई आतंकी हमले जैसी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ अक्षय खन्ना की विलेन भूमिका को भी दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त सराहना मिल रही है। इमोशन, एक्शन और थ्रिल का बेहतरीन बैलेंस फिल्म को खास बनाता है।

ये भी पढ़ें- सारा खान का शादी के बाद हनीमून मोड ऑन, थाईलैंड की सड़कों पर डांस करता दिखा न्यूली मैरिड कपल

गूगल पर भी ट्रेंड कर रही धुरंधर

बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ गूगल पर भी ट्रेंड कर रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन, डायलॉग्स और परफॉर्मेंस को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर’ ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी और दमदार अभिनय के दम पर कोई भी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply