CrimeIndia

राजस्थान: NSUI जिलाध्यक्ष के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज, अश्लील वीडियो बनाया; 30 लाख रुपए भी हड़पे

पाली: एक महिला सरकारी कर्मचारी ने औद्योगिक नगर थाने में पाली एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विजय जोशी के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और 30 लाख रुपए हड़पने का प्रकरण दर्ज कराया है. प्रकरण में विजय की मां और भाई को भी आरोपी बनाया है. पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2023 में उसे पाली में मकान की जरूरत थी, तब उसकी मुलाकात विजय से हुई.

वह विजय के फ्लैट में किराए पर रहने लगी. इस दौरान विजय और उसके परिवारजनों ने अपनापन दिखाया. 3 जुलाई 2025 को वह फ्लैट पर अकेली थी. त​ब विजय ने उसे कोल्ड ड्रिंक और स्नेक्स खिलाए. कोल्ड ड्रिंक पीने पर वह बेहोश हो गई. इसका फायदा उठाकर विजय ने उससे बलात्कार किया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए.

कई जगह घुमाने ले गया, वहां भी किया बलात्कार

इसके बाद शादी का झांसा देकर जोधपुर, कुंभलगढ़, जयपुर, खाटूश्यामजी आदि जगहों पर घुमाने ले गया. इस दौरान भी कई मर्तबा बलात्कार किया. पीड़िता ने बताया कि उसने अपना एक भू-खंड़ बेचा था. जिसकी एवज में उसे 14 लाख रुपए मिले, जो भी हड़प लिए. बीच-बीच में ऐसे ही कई मर्तबा अलग-अलग कारण बताकर पैसे लेते रहा.

षडयंत्रपूर्वक 30 लाख रुपए हड़पे

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह सरकारी कर्मचारी है. विजय को उसने एक दिन किसी अन्य लड़की के साथ देखा, जिस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वो करीब 30 लाख रुपए से अधिक की राशि षडयंत्रपूर्वक हड़प चुका है. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर षड़यंत्र में शामिल विजय की मां एवं भाई सहित तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है.

महिला की डिमांड पूरी नहीं हुई तो लगाया आरोप: विजय कुमार

विजय कुमार ने कहा कि मैं कांट्रेक्टर हूं. मेरे पास बांगड़ हॉस्पिटल की पार्किंग का ठेका था. जिस महिला ने मुझ पर आरोप लगाया है, वो मुझसे कमीशन की डिमांड कर रही थी. डिमांड पूरी नहीं की तो यह झूठा प्रकरण दर्ज करा दिया. मुझे भरोसा है जांच में सच सामने आ जाएगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply