BollywoodIndia

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पर लगी मुहर, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?

Vijay And Rashmika Officially Confirm Marriage Call It Wedding Of Title Virosh

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda VIROSH: बॉलीवुड और टॉलीवुड के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय तक अफवाहों और स्पॉटिंग के बाद कपल ने आखिरकार अपनी शादी की खबर को फैंस के लिए कन्फर्म किया। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि उन्होंने अपनी वेडिंग का टाइटल ‘VIROSH’ रखा है।

रश्मिका और विजय की वेडिंग का टाइटल है ‘VIROSH’

दरअसल, कपल ने पोस्ट में अपने शेयर किए गए पोस्ट में लिखा कि, “हमारे प्यारे चाहने वालों, इससे पहले कि हम कोई प्लान बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ चुनते – आप पहले से ही वहां थे। इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया।” इसके बाद उन्होंने बताया कि फैंस ने उन्हें ‘VIROSH’ कहा, इसलिए उन्होंने अपने प्यार और सम्मान में इस खूबसूरत मौके को ‘VIROSH की शादी’ नाम देने का फैसला किया। पोस्ट में कपल ने फैंस को धन्यवाद दिया और कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे।

कैसे शुरू हुई कपल की लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय की डेटिंग की खबरें पिछले 8 सालों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों ने पहली बार साथ में ‘गीता गोविंदम’ (2018) और ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में काम किया। इसी दौरान उनके डेटिंग की अफवाहें भी सामने आईं। हालांकि, दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा और मीडिया में खुलकर कभी इस पर बात नहीं की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

कब और कहां होगी शादी?

आपको बता दें कि कपल की शादी शाही अंदाज में 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में होने जा रही है। शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में रश्मिका और विजय देवरकोंडा एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट हुए, जिससे फैंस में उत्साह और बढ़ गया। सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाएं और उत्साह लगातार बने हुए हैं।

फैंस को कपल की शादी का खास इंताजर

वहीं, रश्मिका और विजय की शादी सिर्फ एक इवेंट नहीं बल्कि उनके लंबे समय के प्यार का सेलिब्रेशन भी है। ‘VIROSH’ नाम उनके फैंस के प्यार और सम्मान को भी दर्शाता है। कपल ने हमेशा अपने फॉलोअर्स और चाहने वालों का प्यार महसूस किया है, और यही वजह है कि यह शादी फैंस के लिए भी बेहद खास होने वाली है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply