CricketIndia

RCB ने टॉस जीतते बदल दी पूरी टीम, इस वजह से हाथ पर काली पट्टी बांधकर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी

RCB vs SRH Toss IPL 2026

RCB: बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच हो रहा है. आरसीबी और आरएसएच (RCB vs SRH) के बीच होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. आईपीएल के इस पहले मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरने वाले हैं.

पिछले साल आरसीबी की विक्ट्री परेड में जान गंवाने वाले लोगों को श्रध्दांजलि देने के लिए आरसीबी और एसआरएच की टीमें हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतर रही हैं.

RCB ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला

आरसीबी (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने टॉस का सिक्का उछाला जो उन्ही के पक्ष में गिरा, जिसके बाद आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरने वाली है. वहीं एसआरएच के कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने कहा कि वो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, लेकिन कोई बात नही.

आईपीएल में अब तक 8 बार चिन्नास्वामी में आरसीबी और एसआरएच का आमना-सामना हुआ है और आरसीबी की टीम ने अब तक 5 मैचों में जीत हासिल की है, वहीं एसआरएच को सिर्फ 3 मैचों में ही जीत मिली है.

IPL 2026 के पहले मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आरसीबी: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा,अभिनंदन सिंह और जैकब डफी.

एसआरएच: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर),  हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा.

 धोनी को चोटिल बताकर कहीं CSK ने कर तो नही दिया थाला के साथ खेला, इन 3 बातो की हो रही है चर्चा

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply