Himachal PradeshIndiaTrending

हिमाचल में उपभोक्ताओं को राहत, डिपुओं में सस्ती हुई ये दालें; जानें क्या है नई रेट लिस्ट

  • हिमाचल में उपभोक्ताओं को राहत, डिपुओं में सस्ती हुई ये दालें; जानें क्या है नई रेट लिस्ट

 हिमाचल में इस माह सस्ते राशन डिपुओं पर मिलने वाली दालों के दामों में बदलाव किया गया है। जहां माह दाल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दाल चना और मलका दाल के दामों में आंशिक कमी देखने को मिली है। सरसों तेल के दाम हालांकि पहले जैसे…

 हिमाचल में इस माह सस्ते राशन डिपुओं पर मिलने वाली दालों के दामों में बदलाव किया गया है। जहां माह दाल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दाल चना और मलका दाल के दामों में आंशिक कमी देखने को मिली है। सरसों तेल के दाम हालांकि पहले जैसे ही बने हुए हैं।

माह दाल के दामों में 11 रुपए वृद्धि

जानकारी के अनुसार, माह दाल के दामों में 11 रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि की गई है। अब एपीएल राशनकार्ड धारकों को यह दाल 94 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी, जबकि पिछले महीने इसकी कीमत 83 रुपये थी। वहीं, एनएफएसए कार्डधारकों के लिए माह दाल का नया रेट 89 रुपये प्रति किलो तय किया गया है, जो पहले 78 रुपये था। वहीं, मलका दाल के दामों में मामूली बदलाव हुआ है। एपीएल कार्डधारकों के लिए इसकी कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि एनएफएसए उपभोक्ताओं के लिए यह 1 रुपये सस्ती की गई है। अब एपीएल उपभोक्ताओं को मलका दाल 72 रुपये प्रति किलो में मिलेगी, जबकि पहले यह 71 रुपये थी। वहीं, एनएफएसए के लिए इसका रेट 66 रुपये प्रति किलो तय किया गया है, जो पहले 67 रुपये था।

दाल चना के दामों में राहत

इसके अलावा, दाल चना के दामों में राहत दी गई है। एपीएल उपभोक्ताओं को यह अब 66 रुपये प्रति किलो में मिलेगी, जो पहले 73 रुपये थी। एनएफएसए कार्डधारकों के लिए दाल चना का नया रेट 61 रुपये प्रति किलो है, जबकि पहले यह 68 रुपये था। वहीं, सरसों तेल के दामों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। एपीएल और एनएफएसए दोनों श्रेणियों के उपभोक्ताओं को यह 153 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से ही उपलब्ध रहेगा। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिवराम राही ने बताया कि डिपुओं में दालों के दामों में यह संशोधन किया गया है, जिसमें माह दाल महंगी हुई है, जबकि चना और मलका दाल के दामों में कुछ कमी आई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply