IndiaTrending

किचन स्लैब के जिद्दी दाग-धब्बे हटाएं, महज 1 रुपए में चकाचक साफ हो जाएगा स्लैब, जरूर आजमाएं जुगाड़ू तरीका

किचन स्लैब को कैसे साफ करें?
Image Source : FREEPIK

क्या आपको किचन का गंदे स्लैब साफ करना काफी ज्यादा मुश्किल लगता है? अगर हां, तो आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से चुटकियों में आपकी किचन का गंदा स्लैब साफ हो जाएगा। स्लैब पर लगे दाग-धब्बों को हाटाने के लिए आपको महंगे-महंगे लिक्विड क्लींजर पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। महज एक रुपए का शैंपू का पाउच आपके किचन के स्लैब को एकदम चकाचक साफ कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे…

फायदेमंद साबित होगा शैंपू- किचन के स्लैब को साफ करने के लिए आपको एक रुपए के शैंपू के पाउच की जरूरत पड़ेगी। एक सूती कपड़े में शैंपू निकाल लीजिए। अब इस कपड़े को थोड़ा सा गीला कर लीजिए। आपको इस कपड़े से किचन के स्लैब को अच्छी तरह से रगड़ना है। आसानी से किचन स्लैब पर लगे जिद्दी और चिकने दाग साफ हो जाएंगे। आप भी इस बेहद आसान तरीके को आजमाकर देख सकते हैं।

स्लैब ज्यादा गंदा है तो क्या करें- क्या आपका किचन स्लैब बहुत ज्यादा गंदा है या फिर आपने कई दिनों से किचन स्लैब की ठीक तरह से सफाई नहीं की है, तो आपको सबसे पहले पूरे स्लैब को थोड़ा सा गीला कर लेना है। अब एक मग में पानी और शैंपू को अच्छी तरह से मिला लीजिए। आपको इस मिक्सचर को पूरे स्लैब पर फैला लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस मिक्सचर को स्लैब पर लगे रहने दीजिए। थोड़ी देर के बाद आप स्लैब को साफ कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात- आप एक हफ्ते में 1 से 2 बार इस तरीके से किचन के स्लैब को साफ कर सकते हैं। किचन स्लैब ज्यादा गंदा न हो, इसके लिए आपको हर रोज गीले कपड़े से किचन के स्लैब को साफ करना चाहिए। अगर आप गंदे स्लैब पर खाना बनाते हैं, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है और आपकी तबीयत खराब हो सकती है इसलिए किचन स्लैब को साफ रखना बेहद जरूरी है।

 

चुकंदर काटते समय लग जाते हैं लाल रंग के दाग, जानिए दाग-धब्बे कैसे हटाएं, बेहद आसान हैं हैक्स

तरबूज के बीजों से किरकिरा हो जाता है स्वाद, तो बीज निकालने के लिए अपनाएं आसान तरीका, मिनटों में निकल जाएंगे

वजन घटाने के लिए कैसा होना चाहिए डाइट प्लान? किन चीजों का सेवन करने से जल्दी पिघल सकती है चर्बी?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply