India

Renault Duster भारत में लॉन्च, कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू, जानिए इंजन फीचर्स से लेकर तमाम डिटेल्स

Renault Duster एक बार फिर भारत की सड़कों पर धूम मचाने आ गई है. रेनॉल्ट ने नई डस्टर को भारत में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. इस मिड साइड SUV की एक्स शोरुम कीमत 10.49 लाख रुपए रखी गई है. हालांकि, 31 मार्च तक बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को यह वर्जन 10.29 लाख रुपये की शोरूम कीमत पर ही मिल जाएगा. इसी के साथ कंपनी ने इस पर 7 साल की वारंटी की भी घोषणा की है.

नई डस्टर अपने पुराने मॉडल से बिल्कुल अलग है और इसमें पहले से ज्यादा नये फीचर्स, दमदार इंजन दिया गया है. इसके शुरुआती वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वर्जन की कीमत 18.49 लाख तक है. इसे 5 वेरिएंट में पेश किया गया है. जिसमें- Authentic, Evolution, Techno, Techno+ और iconic है.

नई डस्टर का डिजाइन

Renault ने अपनी इस नई मिड साइड SUV को बोल्ड और मस्कुलर लुक के साथ पेश किया है. कार में 212mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 700 लीटर का बूट स्पेस, 18 इंच के अलॉय व्हील्स, नई LED लाइट्स और एक मजबूत ग्रिल देखने को मिलती है. जिससे इसकी रोड साइड प्रजेंस बहुत ही शानदार हो जाती है.

नई डस्टर का इंटीरियर

कार में अंदर डुअल टोन थीम देखने को मिलती है. 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. जो वायरलेस एड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करते हैं. कार में कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा गया है. आरामदायक सफर के लिए वेंटिलेटेड सीटें, फुल एलईडी लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं.

Renault Duster के फीचर्स और सेफ्टी

रेनो ने इस मिड साइड SUV में level-2 ADAS, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट के मल्टी ड्राइव मोड्स, 360 डिग्री कैमरा, सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ESC, TPMS, ISOFIX, रियर पार्किंग सेंसर्स, डिस्क ब्रेक दिए गए हैं.

RGMP प्लेटफॉर्म और इंजन

आधुनिक तकनीकी खूबियों एवं आरामदायक सुविधाओं से लैस इस SUV को कंपनी ने अपने नए प्लेटफॉर्म RGMP पर तैयार किया है और इसे भारतीय सड़कों की मांग के अनुरूप डिजाइन किया गया है. नई डस्टर में टर्बो टीसीई 1.0 लीटर और 1.6 लीटर वाले 2 इंजन विकल्प ऑप्शंस हैं. इसे मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा DCT ट्रांसमिशन के साथ भी पेश किया गया है.

Farmer loan waiver Schemes : कर्ज माफी से नहीं बदलने वाले किसानों के हालात, सरकार को तलाशनी होगी नई राह

The post Renault Duster भारत में लॉन्च, कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू, जानिए इंजन फीचर्स से लेकर तमाम डिटेल्स appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply