CrimeIndia

रीवा : नशे पर बड़ा वार! ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ में सप्लायर गिरफ्तार, XUV जब्त

रीवा : नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत गोविंदगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक महिंद्रा XUV 500 कार और नशीली सिरप बरामद की है.पकड़े गए माल की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

यह कार्रवाई पूर्व में पकड़े गए एक आरोपी के खुलासे के बाद की गई। बीते 30 मार्च को पुलिस ने अजय तिवारी उर्फ सिबू को 100 शीशी सिरप के साथ पकड़ा था.कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसे यह अवैध खेप ग्राम बुढ़वा निवासी राजू प्रजापति द्वारा उपलब्ध कराई जाती थी.

सप्लायर का नाम सामने आते ही पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने घेराबंदी कर राजू प्रजापति (27) को गिरफ्तार किया.आरोपी के पास से और उसके घर से कुल 23 नग नशीली कफ सिरप बरामद हुई.सबसे बड़ी बरामदगी तस्करी में प्रयुक्त होने वाली सफेद रंग की महिंद्रा XUV 500 (क्रमांक CG 05 AF 0610) रही, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है.

नेटवर्क की जड़ तक जाएगी पुलिस
उप पुलिस अधीक्षक उदित मिश्रा ने बताया कि आईजी रीवा के सख्त निर्देश हैं कि एनडीपीएस (NDPS) मामलों में केवल पकड़-धड़ न की जाए, बल्कि ‘बैक ट्रैक’ कर नशीली दवाओं के मुख्य सोर्स तक पहुँचा जाए.

कार्रवाई में शामिल टीम: इस पूरी सफलता में गोविंदगढ़ थाना पुलिस और शिवपुरवा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply