CricketIndia

ऋषभ पंत की खराब कप्तानी बनी लखनऊ के हार की वजह, धोनी के इस शागिर्द ने दिलाई दिल्ली कैपिटल्स को पहली जीत

IPL 2026 DELHI CAPITALS VS LSG

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम के बीच खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की लखनऊ सुपर जायंटस ने मिचेल मार्श और अब्दुल समद के क्रमश: 35 और 36 रनों की बदौलत 141 रन बनाने में सफल रही.

हालांकि लखनऊ सुपर जायंटस की टीम 18.4 ओवर ही खेल सकी. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती 4 विकेट सिर्फ 26 रनों पर आउट हो गए. हालांकि इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को संभाला और 17 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से जीत दिला दी.

लखनऊ सुपर जायंटस ने की बेहद खराब बल्लेबाजी

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंटस के लिए ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की, ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आने वाले एडेन मार्करम भी सिर्फ 11 रन ही बना सके, वहीं आयुष बदोनी अपना खाता तक नही खोल सके. इसके बाद आने वाले बल्लेबाज निकोलस पूरन के बल्ले से भी सिर्फ 8 रन निकले.

हालांकि एक छोर से मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रनों की पारी खेली. वहीं अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए. अंत में मुकुल चौधरी ने 14 और शाहबाज अहमद ने 15 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत लखनऊ सुपर जायंटस की टीम 18.4 ओवरों में ही 141 रनों पर आलआउट हो गई.

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए लुंडी एंगीडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट झटके, वहीं कुलदीप यादव ने 2 विकेट अपने नाम लिया.

समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की बदौलत जीती दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को सबसे पहला झटका केएल राहुल को लगा, उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद पथुम निशांका 1 रन ही बना सके, जबकि कप्तान अक्षर पटेल अपना खाता ही नही खोल सके. वहीं नीतीश राणा के बल्ले से 15 रनों की पारी खेली.

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम 26 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी को संभाला. ये दोनों ही बल्लेबाज अंत तक नाबाद रहे और अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी. इस दौरान समीर रिजवी ने 47 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाए.

लखनऊ सुपर जायंटस के लिए प्रिंस यादव ने 2 तो मोहसिन खान और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट झटका.

ऋषभ पंत की खराब कप्तानी से हारी लखनऊ सुपर जायंटस

लखनऊ सुपर जायंटस की हार की सबसे बड़ी वजह ऋषभ पंत की खराब कप्तानी रही, जब लखनऊ के विकेट तेजी से गिरने लगे तो एलएसजी ने शाहबाज नदीम को शामिल किया और दिग्वेश राठी को बाहर किया. लखनऊ सुपर जायंटस को इस लो स्कोरिंग मैच में शाहबाज नदीम के खराब ओवर की वजह से हार का सामना करना पड़ा.

शाहबाज नदीम को पहले ही ओवर में समीर रिजवी ने 16 रन जड़ दिए, वहीं उसके बाद उनका कोटा पूरा करने के लिए एडेन मार्करम से गेंदबाजी कराई गई, लेकिन वो भी पहले ओवर में ही 13 रन लुटा बैठे. इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने 1 ओवर अब्दुल समद को दिया, जिनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर समीर रिजवी ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को जीत दिला दी.

 IPL 2026 के बीच टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान, 30 दिनों में 3 देशों से 10 टी20 मैच खेलेगी भारतीय टीम

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply