BollywoodIndia

‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ फिनाले पर बवाल! क्या डफर ब्रदर्स ने ChatGPT से लिखवाई आखिरी कहानी?

Stranger Things Finale Chatgpt Controversy Duffer Brothers Documentary

Stranger Things Documentary ChatGPT Controversy: OTT की दुनिया की सबसे चर्चित सीरीज में शामिल ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ का फिनाले एपिसोड 31 दिसंबर को रिलीज होते ही इतिहास रच गया। इस एपिसोड ने व्यूज के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए और दुनियाभर में फैंस का क्रेज इतना बढ़ा कि कुछ जगहों पर नेटफ्लिक्स के क्रैश होने की भी खबरें आईं। 29 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच सीरीज को दुनियाभर में 31.3 मिलियन व्यूज मिले, जबकि फाइनल सीजन ने कुल 105.7 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन अब इस जबरदस्त सफलता के बीच फिनाले एपिसोड नंबर 8 को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

दरअसल, फिनाले के बाद रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री ‘द मेकिंग ऑफ स्ट्रेंजर थिंग्स 5’ ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस डॉक्यूमेंट्री में एक सीन ऐसा है, जिसमें डफर ब्रदर्स के लैपटॉप की स्क्रीन दिखाई देती है। इसी स्क्रीन के खुले टैब्स में कई फैंस को ChatGPT नजर आया। इसके बाद इंटरनेट पर सवाल उठने लगे कि क्या सीरीज के आखिरी एपिसोड की कहानी लिखने के लिए AI टूल का सहारा लिया गया था।

वायरल स्क्रीनशॉट पर फैंस का फूटा गुस्सा

जैसे ही डॉक्यूमेंट्री के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि स्क्रिप्टिंग प्रोसेस के दौरान ब्राउजर में ChatGPT का खुला टैब दिखना संदेह पैदा करता है। वहीं, कई लोगों ने राइटर रूम के बैकग्राउंड में रेडिट और गूगल डॉक्स खुले होने की भी बात कही। फैंस का मानना है कि यही वजह हो सकती है कि फिनाले की एंडिंग उन्हें कुछ खास प्रभावशाली नहीं लगी।

एक यूजर ने लिखा, “मुझे नहीं पता कि AI का इस्तेमाल हुआ या नहीं, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि फिनाले की एंडिंग बहुत एवरेज थी।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि AI का बढ़ता इस्तेमाल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए चिंता की बात है। कुछ फैंस ने इसे क्रिएटिविटी के साथ समझौता बताया और निराशा जाहिर की।

हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि डफर ब्रदर्स ने स्क्रिप्ट के किसी हिस्से को लिखने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया था। फिर भी वायरल स्क्रीनशॉट ने इंटरनेट की दुनिया में हंगामा जरूर मचा दिया है और फैंस के बीच बहस जारी है।

मैट डफर का पुराना बयान

गौरतलब है कि ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सीजन 5 के प्रीमियर से पहले मैट डफर ने ऑनलाइन नेगेटिव कमेंट्स पर बात करते हुए कहा था कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली है, क्योंकि नकारात्मक प्रतिक्रियाएं उनकी भावनाओं को आहत करती हैं। अब फिनाले के बाद उठे ये सवाल एक बार फिर दिखाते हैं कि ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि फैंस की भावनाओं से जुड़ा एक ग्लोबल फेनोमेना है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply