Russia-Ukraine War : कीव। यूक्रेन और अमेरिका के बीच वार्ता से एक दिन पहले रूस ने शनिवार सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम आठ लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी। बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन के जरिये शहर पर हमले से राजधानी में घंटों तक विस्फोट होते रहे। हमला शनिवार तड़के शुरू हुआ और दिन निकलने तक जारी रहा।
रूस ने किया कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला
यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की लगभग चार साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के प्रयास में आगे की बातचीत के लिए रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि वे दोनेत्स्क और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में सुरक्षा गारंटी और क्षेत्रीय मुद्दों सहित मुद्दों पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं।

कीव के शहर सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि हमले में घायल हुए व्यक्तियों में 16 साल का एक बच्चा भी शामिल है, जिसने कीव शहर के सात स्थानों को प्रभावित किया है। शहर के निप्रो जिले में 18 मंजिला एक आवासीय इमारत में आग लग गई और आग पर काबू पाने के लिए आपातकालीन दल घटनास्थल पर पहुंचा। तकाचेंको ने कहा कि डार्नित्सिया जिले में 24 मंजिला एक आवासीय इमारत भी इससे प्रभावित हुई और ओबोलोंस्की और होलोसिवस्की जिलों में आग लग गई।
यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, व्यापक कीव क्षेत्र में, हमलों ने औद्योगिक और आवासीय इमारतों को प्रभावित किया। विशहोरोड क्षेत्र में, आपातकालीन कर्मचारियों ने नष्ट हुए एक मकान के मलबे के नीचे से एक व्यक्ति को निकाला।
The post Russia-Ukraine War : यूक्रेन-अमेरिका वार्ता से पहले रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, 8 लोग घायल appeared first on Jago India Jago.



