BollywoodIndia

अस्पताल पहुंचीं सबा आजाद, 14 दिन की बीमारी ने कर दिया कमजोर, गट हेल्थ को लेकर दी चेतावनी

अस्पताल पहुंचीं सबा आजाद, 14 दिन की बीमारी ने कर दिया कमजोर, गट हेल्थ को लेकर दी चेतावनी

Hrithik Roshan Girlfriend Saba Azad Hospitalised: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सबा आजाद इन दिनों अपनी खराब तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सबा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस के बीच हड़कंप मच गया।

सबा आजाद ने अपनी पोस्ट में खुलासा किया कि वह पिछले 14 दिनों से गंभीर संक्रमण से जूझ रही हैं। उन्होंने बताया कि Cyclospora cayetanensis नाम के परजीवी संक्रमण ने उन्हें काफी परेशान कर दिया। इस दौरान उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। एक्ट्रेस ने लिखा कि यह उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों में से एक रहा।

तेजी से घटा वजन, चलने में भी हुई दिक्कत

सबा ने बताया कि वह बेहद हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं, घर का खाना खाती हैं और साफ पानी पीती हैं, फिर भी इस संक्रमण का शिकार हो गईं। सबा ने बताया कि बीते 14 दिनों में उनका करीब 4 किलो वजन कम हो गया है। उन्होंने अपनी हालत का जिक्र करते हुए कहा कि वह इतनी कमजोर हो गई थीं कि चलना भी मुश्किल हो रहा था। उन्होंने लिखा कि एक दिन मैं जिम में वर्कआउट कर रही थी और अगले ही दिन अपनी ही बॉडी का वजन संभालना मुश्किल हो गया।

 

View this post on Instagram

 

गट हेल्थ को लेकर दी खास सलाह

अपनी इस मुश्किल स्थिति के बाद सबा आजाद ने फैंस को हेल्थ को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की चीजों को अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी है। खासतौर पर सलाद को बेकिंग सोडा या वेजी वॉश से धोकर ही खाना चाहिए। ने इस दौरान ऋतिक रोशन का भी जिक्र किया और बताया कि उन्होंने इस कठिन समय में उनका पूरा साथ दिया।

फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

एक्ट्रेस ने कहा कि ने मुश्किल हालात में भी उन्हें हंसाने की कोशिश की, जिससे उन्हें मानसिक तौर पर मजबूती मिली। सबा आजाद की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल, सबा की हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply