BollywoodIndia

एक्टर को मटन की जगह खिला दिया बीफ, मुस्लिम वेटर पर भड़के सायक चक्रवर्ती, Video Viral

Sayak Chakraborty Lashes Out At Muslim Waiter For Serving Beef To Actor Instead Of Mutton

Sayak Chakraborty Beef News : कोलकाता का मशहूर पार्क स्ट्रीट, जो अपनी रौनक और बेहतरीन खान-पान के लिए जाना जाता है, 30 जनवरी को कड़वे विवाद का गवाह बना। मशहूर अभिनेता सायक चक्रवर्ती दोस्त अनन्या गुहा के साथ नामी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे, लेकिन वहां जो हुआ उसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। सायक का आरोप है कि उन्होंने मटन स्टेक का ऑर्डर दिया था, लेकिन उन्हें जानबूझकर या घोर लापरवाही के चलते बीफ स्टेक परोस दिया गया।

सायक चक्रवर्ती ने इस पूरी घटना का एक वीडियो साझा करते हुए अपना दर्द और गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने बताया कि उन्हें और उनकी दोस्त को शुरू में अंदाजा नहीं था कि प्लेट में क्या है और उन्होंने उसे मटन समझकर खा लिया। जैसे ही उन्हें सच्चाई का आभास हुआ, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सायक ने वेटर से सीधे शब्दों में पूछा कि क्या आपको पता है कि मैं ब्राह्मण हूं? आपने हमें हमारी गौ माता खिला दी। जब वेटर ने अपना परिचय दिया तो सायक का सवाल और भी तीखा था। मैं आपको पोर्क (सूअर का मांस) परोस दूं तो क्या आप खाएंगे?

जब सवाल पर मिला मजाक और हंसी

इस घटना में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात वेटर की गलती से कहीं ज्यादा रेस्टोरेंट मैनेजमेंट का रवैया रहा। सायक के मुताबिक जब उन्होंने इस गंभीर मुद्दे पर मैनेजर से जवाब मांगा तो वह माफी मांगने या गलती सुधारने के बजाय हंसने लगे। उनकी दोस्त अनन्या गुहा ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि यह कोई मजाक नहीं, बल्कि किसी की धार्मिक मान्यताओं का अपमान है।

क्या यह लापरवाही या कुछ और?

खान-पान की दुनिया में ऐसी घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं। कुछ साल पहले बड़े अंतरराष्ट्रीय फूड चेन पर को नॉन वेज परोसने के आरोप लगे थे। उसके बाद भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की गई थी। भारत जैसे देश में, जहां भोजन केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि संस्कृति और धर्म से जुड़ा विषय है। वहां इस तरह की सर्विस एरर को स्वीकार करना मुश्किल होता है। एक ग्राहक जब किसी बड़े रेस्टोरेंट में जाता है तो वह केवल भोजन की कीमत नहीं चुकाता, बल्कि पसंद और मान्यताओं के सम्मान का भरोसा भी खरीदता है। जब वह भरोसा टूटता है तो घाव गहरा होता है।

यह भी पढ़ें :

अनसुलझे सवाल

फिलहाल रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से आधिकारिक सफाई नहीं आई है। मगर, सायक चक्रवर्ती के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। क्या यह केवल वेटर की मानवीय भूल थी? क्या बड़े रेस्टोरेंट में किचन मैनेजमेंट इतना ढीला है कि मटन और बीफ में फर्क नहीं समझा गया? क्या जानबूझकर किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई?

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply