BollywoodIndia

Salman Khan Birthday: सलमान खान ने पनवेल फार्महाउस पर पैपराजी संग काटा केक, फैंस पर लुटाया प्यार

Salman Khan Birthday Panvel Farmhouse Paparazzi Cake Celebration

Salman Khan 60th Birthday Celebration: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपना 60वां जन्मदिन बेहद सादगी और अपनापन भरे अंदाज में मनाया। हर साल की तरह इस बार भी भाईजान ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर जश्न की शुरुआत पैपराजी के साथ केक काटकर की। सलमान का यह अंदाज एक बार फिर उनके फैंस और मीडिया का दिल जीत ले गया।

जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए। बिना किसी तामझाम के, मुस्कुराते हुए उन्होंने सबसे पहले केक काटा और फिर खुद अपने हाथों से पैपराजी और वहां मौजूद फैंस को केक खिलाया। इस दौरान सलमान के चेहरे पर खास खुशी साफ झलक रही थी। उनके साथ पिता सलीम खान, भांजी और परिवार के कुछ करीबी सदस्य भी मौजूद थे। सलमान ने सभी से गर्मजोशी से मुलाकात की और हर किसी का शुक्रिया अदा किया।

भाईजान की फैन फॉलोइंग

पनवेल फार्महाउस के बाहर जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे फैंस भी बेहद उत्साहित नजर आए। कुछ फैंस के हाथों में केक और पोस्टर थे, तो कुछ सलमान के लिए खास तोहफे लेकर पहुंचे। सलमान ने किसी को निराश नहीं किया और सभी का मुस्कान के साथ स्वागत किया। यही वजह है कि भाईजान की फैन फॉलोइंग आज भी उतनी ही मजबूत बनी हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान का बर्थडे पार्टी

शाम को सलमान खान की बर्थडे पार्टी में कई बड़े सितारे शामिल हुए। पार्टी में संगीता बिजलानी, रकुल प्रीत सिंह, मीका सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, आदित्य रॉय कपूर और जेनेलिया डिसूजा अपने बच्चों के साथ नजर आए। जो सितारे पार्टी में शामिल नहीं हो पाए, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जोया अख्तर समेत कई सेलेब्स ने भाईजान के लिए प्यार भरे मैसेज शेयर किए।

ये भी पढ़ें- शादी की खुशियों के बीच अनुपमा की बेइज्जती, वसुंधरा ने फोन पर उगला जहर

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

सलमान खान के फैंस के लिए यह दिन इसलिए भी खास है क्योंकि आज उनकी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की पहली झलक रिलीज होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम के समय फिल्म का पहला वीडियो जारी किया जाएगा। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी और इसका निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply