रिपोर्टर : मनोज अवस्थी
Samoda factory fire : जयपुर। सामोदा थाना इलाके में स्थित जाटावाली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री अचानक तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। जिससे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में रखा अगरबत्ती का कच्चा माल और मशीनें आग की भेंट चढ़ गई। वहीं इस हादसे में फैक्ट्री में काम कर रहा एक मजदूर झुलस गया। तेज धमाके की आवाज के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस ने बताया की थाना इलाके में स्थित जाटावाली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में तेज धमकाने के साथ बॉयलर फट गया। जिसके बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग में एक मजदूर झुलस गया। जिसे अन्य साथियों के समय रहते फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इस आग में फैक्ट्री में रखा अगरबत्ती का कच्चा माल और मशीने आग की भेंट चढ़ गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की सात गाड़ियों व पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत ने आसपास के अन्य हिस्सों में आग को फैलने से रोक लिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में गैस सिलेंडर रखे हुए थे। जिसे समय रहते मजदूरों और कर्मचारियों ने बाहर निकाल लिया। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। इस आग में लाखों रुपयों के नुकसान की संभावना जताई जा रहीं है। पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता करने में जुटी है।
The post Samoda factory fire : सामोदा के जाटावाली औद्योगिक क्षेत्र में अगरबत्ती फैक्ट्री का बॉयलर फटा, भीषण आग में लाखों का नुकसान, एक मजदूर झुलसा appeared first on Jago India Jago.



