BollywoodIndia

Sarke Chunar Controversy: संजय दत्त और नोरा फतेही की ‘सरके चुनर’ पर विवाद तेज, NHRC ने जारी किया नोटिस

Sarke Chunar Controversy: संजय दत्त और नोरा फतेही की ‘सरके चुनर’ पर विवाद तेज, NHRC ने जारी किया नोटिस

Sanjay Dutt Nora Fatehi Song Sarke Chunar: फिल्म केडी: द डेविल के हालिया रिलीज गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस गाने में संजय दत्त और नोरा फतेही नजर आए हैं, लेकिन इसके बोल और प्रस्तुति को लेकर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। गाने में कथित अश्लील और डबल मीनिंग बोलों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया है।

वकील और सामाजिक कार्यकर्ता विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखित शिकायत भेजकर गाने पर तुरंत बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाने के बोल बेहद अश्लील, सेक्सुअली सजेस्टिव और डबल मीनिंग वाले हैं, जो समाज की मर्यादा के खिलाफ हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि गाने की कोरियोग्राफी और वीडियो प्रेजेंटेशन इसे और भड़काऊ बनाते हैं।

कानूनी धाराओं का हवाला

जिंदल के मुताबिक, इस तरह का कंटेंट डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध है, जिससे नाबालिगों और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। विनीत जिंदल ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 294 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के प्रावधानों का जिक्र किया है। जिंदल ने पहले ही दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में संजय दत्त, नोरा फतेही और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की है। इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी गाने में कथित आपत्तिजनक और दोहरे अर्थ वाले बोलों को लेकर नोटिस जारी किया है।

ये भी पढ़ें- Ramayana Update: ‘पंचायत’ के प्रह्लाद चाचा की रामायण में एंट्री, फैसल मलिक निभाएंगे कुंभकर्ण का दमदार किरदार

सोशल मीडिया पर बंटी राय

गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया, लेकिन इसके साथ ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स इसे मनोरंजन का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि कई लोग इसे अश्लील बताते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, गाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और अब सबकी नजर इस बात पर है कि सरकार और संबंधित एजेंसियां इस मामले में आगे क्या कदम उठाती हैं। वहीं, अब तक फिल्म के मेकर्स या स्टार कास्ट की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply