India

Jaipur में डबल मर्डर से सनसनी, पहले पत्नी को तलवार से काटा, फिर बेटी का घोंटा गला, आरोपी पुलिस से बोला- मैंने दोनों को मार दिया

Jaipur Double Murder: राजधानी जयपुर में एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की तलवार से गला काट कर हत्या कर दी. इस दौरान सो रही 8 साल की बेटी चिल्लाने लगी. तो आरोपी ने उसको भी गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. वारदात मौजमाबाद तहसील के मोखमपुरा थाना इलाके के बिचून गांव की है.

पत्नी और बेटी के शव के पास बैठा रहा आरोपी

दूदू के पुलिस उपाधीक्षक दीपक खंडेलवाल ने बताया कि आरोपी सुखजीत ने अपनी पत्नी सरोज देवी पर तलवार से हमला किया और अपनी बेटी वंशिका का गला घोंट दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरी रात भर पत्नी और बेटी के शव के पास बैठा रहा. सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों को आरोपी ने कहा कि मैंने पत्नी और बेटी को मार डाला.

आरोपी ने खुद थाने जाकर किया सरेंडर

सुबह पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मोखमपुरा थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया.

आर्थिक तंगी को माना जा रहा वजह

पुलिस के अनुसार टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने कहा कि प्रतीत होता है कि आर्थिक तंगी के कारण व्यक्ति ने ये हत्याएं कीं। आरोपी दिहाड़ी पर काम करता है और परिवार के साथ गांव में अपने घर में रहता था।

LPG Crisis को लेकर विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- ‘PM Modi कह रहे हैं पैनिक मत करो, लेकिन खुद घबराए हुए हैं’

The post Jaipur में डबल मर्डर से सनसनी, पहले पत्नी को तलवार से काटा, फिर बेटी का घोंटा गला, आरोपी पुलिस से बोला- मैंने दोनों को मार दिया appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply