जबलपुर : गोलीकांड और चाकू बाजी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां घायल युवक को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिएनेताजी मेडिकल अस्पताल पहुंचा, लेकिन पुलिस की लापरवाही और कार्यक्षेत्र (सीमा) के विवाद के कारण उसे तुरंत पुलिस सहायता नहीं मिल सकी.परिजनों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
गोलीकांड की घटना:
जबलपुर के नूनसर में हुई गोलीबारी और चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ.पुलिस की लापरवाही घायल के परिजन उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन सीमा विवाद के कारण कार्रवाई में देरी हुई, घायल खून से लथपथ था और उसके शरीर में गोली फंसी हुई थी.

पुलिस की बेखबर:
जब तक पुलिस सक्रिय होती, तब तक अपराधी मौके से फरार हो चुके थे.परिजन का आरोप है कि पुलिस की सक्रियता न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यह घटना पुलिस की लापरवाही और पुलिस थानों के बीच सीमा विवाद के कारण आम जनता को होने वाली परेशानियों को उजागर करती है.
घटना में घायल का आरोप,
जबलपुर के पाटन के नूनसर क्षेत्र बेनीखेड़ा के पेट्रोल पंप में के पास प्रॉपर्टी विवाद को लेकर महिला सहित 8 से 10 बदमाशों ने घर जा रहे बाइक सवार 45 वर्षीय युवक पर आंखों में मिर्ची फेंक कर चाकू से हमला कर गोली चलाकर घायल कर दिया घटना में घायल हुए युवक को इलाज के लिए नूनसर चौकी पुलिस के द्वारा इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया जहां घायल को गोली और चाकू लगने से घायल अवस्था में भर्ती किया गया है.
घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, चाकू और गोली चलने की वारदात से पुलिस पुलिस सीमाओं की विवादों में उलझी नजर आई और पुलिस का यही कहना आखिरकार घटना किस जगह पर हुई हैं.

घटना में घायल हुए ठाकुर दास पटेल ने उर्म 45 ग्राम सूखा नुनसर चौकी थाना पाटन क्षेत्र का निवासी है जो आगासोद से लौट कर अपने घर जा रहा था बेनीखेड़ा पेट्रोल पंप के पास पहले तो महिला ने उसे हाथ दी कर उसे रोक लिया और उसके आंखों में बदमाशों ने पहले तो उसकी आंखों में मिर्ची फेंक कर उसे गिरा दिया और उसके बाद चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया इतना नहीं बदमाशों ने उसकी हत्या करने की नीयत से उसे पर अवैध हथियार से गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना को अंजाम देने वाली महिला सहित 8 से 10 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

ठाकुरदास पटेल ने बताया कि उसका विवाद ठाकुर प्रसाद, दीपक काधी, गोपाल काधी, वंदना सिंह, बृजलाल पटेल अर्जुन और सिद्धार्थ दुबे के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है इसी विवाद को लेकर बदमाशों ने इस इस वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.




