CrimeIndia

मैहर में सनसनीखेज वारदात, जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत से मचा हड़कंप

मैहर : जिले के हरदुआ गांव में रविवार शाम जमीन विवाद के खूनी संघर्ष में तब्दील होने से सनसनी फैल गई. रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद 58 वर्षीय विश्वनाथ कुशवाहा की मौत हो गई.मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की और गला दबाकर उनकी हत्या कर दी.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

 

विवाद की जड़: 14 लाख का जमीन सौदा
मृतक के बेटे अरविंद कुशवाहा ने बताया कि उनके पिता विश्वनाथ ने अपनी एक जमीन का सौदा गांव के कुछ लोगों के साथ 14 लाख रुपए में तय किया था.bइस सौदे के तहत एग्रीमेंट हो चुका था और आरोपियों ने 2 लाख रुपए एडवांस के तौर पर दिए थे। रविवार शाम करीब 5 बजे अचानक मोतीलाल, सुखलाल, रामविश्वास, विशाल और रामप्रताप सहित लगभग 7-8 लोग उनके घर पहुंचे और एडवांस दिए हुए पैसे तुरंत वापस मांगने लगे.

मारपीट और गला दबाने का सनसनीखेज आरोप

परिजनों के अनुसार, जब विश्वनाथ ने पैसे खर्च हो जाने की बात कही, तो आरोपी आक्रोशित हो गए. विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने घर के भीतर घुसकर विश्वनाथ पर हमला बोल दिया। बेटे अरविंद का आरोप है कि हमलावरों ने उनके पिता का गला दबा दिया.बीच-बचाव करने आए अरविंद के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की.शोर सुनकर जब विश्वनाथ की पत्नी सविता कुशवाहा मौके पर पहुंचीं, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए.

मौके पर ही तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

हमले और गला दबाए जाने के तुरंत बाद विश्वनाथ जमीन पर गिर पड़े और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.इस घटना के बाद से पूरे हरदुआ गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply