IndiaTechnology

झटका: अब Airtel Plans के साथ नहीं मिलेगा 17,000 रुपए का ये फ्री बेनिफिट

झटका: अब Airtel Plans के साथ नहीं मिलेगा 17,000 रुपए का ये फ्री बेनिफिट

Airtel Perplexity Offer EndImage Credit source: चैटजीपीटी एआई फोटो

Airtel ने प्रीपेड यूजर्स को जोरदार झटका देते हुए Perplexity Pro ऑफर को बंद कर दिया है. जब ऑफर अनाउंस किया गया था, तब कंपनी ने इसका जिक्र किया था कि 16 जनवरी 2026 को कस्टमर्स के लिए ऑफर हटा दिया जाएगा. यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर था. भारती एयरटेल की वेबसाइट पर प्रीपेड प्लान लिस्टिंग से यह बेनिफिट हटा दिया गया है.

टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, जिन लोगों ने इस ऑफर को पहले ही क्लेम कर दिया है, वह रिडेम्पशन की तारीख से एक साल तक एक्सेस का लुत्फ उठा सकते हैं. एयरटेल पर्प्लेक्सिटी प्रो ऑफर ने असल में यूज़र्स को लगभग Rs 17,000 का फायदा दिया है.

एयरटेल ने हाल ही में कस्टमर्स के लिए एक नया बड़ा फायदा पेश किया है, कंपनी अब प्रीपेड प्लान्स के साथ यूजर्स को Adobe Express Premium का फ़्री एक्सेस दे रहा है. प्रीपेड प्लान की कीमत चाहे जो भी हो, अगर आपके पास कंपनी के एक्टिव सर्विस है तो आपको ये फायदा मिलेगा. यह सिर्फ प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए ही नहीं, बल्कि फ़िक्स्ड-ब्रॉडबैंड यूज़र्स के लिए भी है.

Airtel Perplexity Pro ने उन यूजर्स के लिए काम करना बंद कर दिया जिन्होंने अपनी बिलिंग डिटेल्स अपडेट नहीं की थी. इसका मतलब है कि आपको अपनी बिलिंग डिटेल्स डालने के बाद सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना याद रखना होगा. नहीं तो, प्लेटफ़ॉर्म अपने आप सब्सक्रिप्शन रिन्यू कर देगा और यह सस्ता नहीं है. इसलिए, जो यूजर्स अब प्लेटफ़ॉर्म इस्तेमाल करने का प्लान नहीं बना रहे हैं, उन्हें पैसे का बड़ा नुकसान हो सकता है.

Adobe Express Premium Plans

199 रुपए वाले प्लान के साथ ये फ्री बेनिफिट दिया जा रहा है, इस प्लान के साथ 2 जीबी डेटा, कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस का फायदा मिल रहा है. 28 दिन की वैलिडिटी के साथ ये प्लान 12 महीने के लिए Adobe Express Premium दिया जा रहा है. 199 रुपए के अलावा 219 रुपए और 299 रुपए वाले प्लान के साथ भी यूजर्स को ये फ्री बेनिफिट मिलेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply