
Devendra Fadnavis Video Viral: मुंबई में मंगलवार को मेट्रो लाइन 9 (दहिसर से काशीगांव) और मेट्रो लाइन 2 बी (डायमंड गार्डन से मंडाले) का उद्घाटन हुआ। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इसमे सफर भी किया। इस मौके पर सभी के कैमरे इन नेताओं की तरफ थे। इस मौके पर इनके बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई।
मीरा-भायंदर मेट्रो के उद्घाटन के दौरान देवेंद्र फडणवीस और प्रताप सरनाईक के बीच का एक निजी पल सार्वजनिक हो गया। प्रताप सरनाईक को एक स्थानीय विधायक की 30% ज़मीन की हिस्सेदारी और “10% के ऑफ़र” पर चर्चा करते हुए सुना गया, जिस पर फडणवीस ने उन्हें तुरंत चुप करा दिया।
सोशल मीडिया पर Video Viral
दरअसल, भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता की संपत्ति पर टिप्पणी करते हुए, सरनाईक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा कि मुख्यमंत्री साहब, मीरा भायंदर की 30 प्रतिशत जमीन मेहता की है, जिसमें से वे मुझे 10 प्रतिशत देने को तैयार हैं। हालांकि, उसी समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरनाइक को याद दिलाया कि चारों ओर कैमरे लगे हुए हैं।
#viralvideo: ‘Don’t Talk, It’s Being Recorded,’ Fadnavis
Warns Sarnaik During Land DiscussionA private moment between Devendra Fadnavis and Pratap Sarnaik went public during the Mira-Bhayandar Metro inauguration. Sarnaik was heard discussing a local MLA’s 30% land ownership and… pic.twitter.com/f7hk0Uqn4f
— Apnabombay (@apnabombay) April 9, 2026
सीएम फडणवीस ने चेताया
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “इस बारे में बात मत करो, यह रिकॉर्ड हो रहा है।” हालांकि, उन्होंने कहा कि हम यहां मजाक कर रहे है और रिकॉर्ड कुछ और हो जाएगा। फडणवीस ने चेताया, लेकिन इससे पहले ही यह क्लिप ऑनलाइन एक बड़ी बहस में बदल चुकी थी।
इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक संजय उपाध्याय, नरेंद्र मेहता, एमएमआरडीए आयुक्त डॉ संजय मुखर्जी और मीडियाकर्मी मौजूद थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।



