CricketIndia

स्मृति मंधाना करने जा रही है इस शख्स से शादी? ताजा वीडियो ने फैंस को चौंकाया

Smriti Mandhana beauty

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की आईसीसी महिला विश्व कप 2025 (ICC Women’s World Cup 2025) के बाद पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) से शादी होने वाली थी, भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की शादी के पहले के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, लेकिन शादी से 1 दिन पहले ही कुछ ऐसा हुआ कि पहले इस शादी को पोस्टपोन किया गया और फिर कैंसिल कर दिया गया.

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान ने इसके बाद WPL 2026 में हिस्सा लिया और आरसीबी को एक और ट्रॉफी जीताने में मदद की, लेकिन अब खबर आ रही है कि स्मृति मंधाना जल्द ही शादी करने वाली है.

Smriti Mandhana के पिता के साथ दिखे पलाश मुच्छल के दीदी और जीजा

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) के बीच सबकुछ ठीक हो चूका है और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. वीडियो में पलाश की बहन यानी सिंगर पलक मुच्छल और उनके पति मिथुन को स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवासन के साथ देखा गया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पलक ने स्मृति के पिता का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया. इस वीडियो ने वाकई फैंस को हैरानी में डाल दिया है. वीडियो के आते ही कयास लगने शुरू हो गए कि दोनों परिवारों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है. हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि ये वीडियो पुराना है, वहीं कुछ लोग इस वीडियो को हाल ही का बता रहे हैं. अब इस वीडियो की क्या सच्चाई है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood pap king (@bollywoodpapking)

Smriti Mandhana को चीट कर रहे थे पलाश मुच्छल

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) काफी लंबे समय से पलाश मुच्छल को डेट कर रही थीं. हालांकि शादी से 1 रात पहले ही स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल को किसी और के साथ पकड़ लिया था. इसके बाद पहले शादी को टाल दिया गया था, लेकिन बाद में इस शादी को रद्द कर दिया गया था.

अब अगर ये वीडियो सच है तो ऐसा लग रहा है कि अब इन दोनों परिवारों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और जल्द ही ये दोनों एक बार फिर शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि हम इस खबर की पुष्टि नही करते हैं.

 अमीनुल इस्लाम की BCB अध्यक्ष पद से छुट्टी, जिसे कहा था ‘इंडियन एजेंट’ उसे ही मिला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का बागडोर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply