India

भीलवाड़ा से जयपुर डोडा पोस्त सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार, 27 किलो 818 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जवाहर सर्किल थाना पुलिस और जिला विशेष टीम पूर्व ने संयुक्त अभियान में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी भीलवाड़ा से जयपुर डोडा पोस्त की सप्लाई करने आया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 27 किलो 818 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है।

दुर्गापुरा में सप्लाई की थी तैयारी

पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रवण कुमार 19 वर्ष निवासी जोजवा जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह डोडा पोस्त भीलवाड़ा से लेकर आया था और जयपुर के दुर्गापुरा क्षेत्र में किसी व्यक्ति को सप्लाई करने वाला था।

सप्लाई चेन की जांच जारी

पुलिस अब उस नेटवर्क की तलाश में जुटी है जो भीलवाड़ा से मादक पदार्थ भेज रहा था और जयपुर में उसे रिसीव करने वाला था। मामले में पूछताछ जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक बन्ना लाल, कांस्टेबल राजेश, नीरज और हेमंत की अहम भूमिका रही। जयपुर पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

The post भीलवाड़ा से जयपुर डोडा पोस्त सप्लाई करने आया तस्कर गिरफ्तार, 27 किलो 818 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply