IndiaTrending

बिस्तर पर मिली सांप की केंचुली और सिंदूर…यूपी में ‘नागिन’ बनकर गायब हुई लड़की, सामने आया हैरतअंगेज ‘कांड’

Up Mysterious Incident Snake Skin Sindoor On Bed Girl Vanishes Unbelievable Story

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती के गायब होने की खबर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। घर से निकलने से पहले युवती ने ऐसा ड्रामा किया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अंधविश्वास की अफवाहें फैल गईं। बताया गया कि युवती 10 तारीख को अचानक घर से गायब हो गई।

लड़की के गायब होने के बाद जब उसके परिवार ने उसे ढूंढना शुरू किया, तो उन्हें उसके बिस्तर और कपड़ों के बीच सांप की केंचुली, चूड़ियां और सिंदूर छिपा हुआ मिला। यह सब देखकर परिवार दहशत में आ गया और यह अफवाह फैल गई कि लड़की नागिन बन गई है।

फैल गई नागिन बनने की अफवाह

लड़की के गायब होने के बाद इलाके में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। कुछ लोगों ने तो यह भी दावा किया कि वह नागिन बन गई है। अंधविश्वास ने अफवाहों को और हवा दी। हालांकि परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने सर्विलांस पर लगाया फोन

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी लोकेशन ट्रैक करने के लिए युवती का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा दिया है। पुलिस की जांच के बीच अब मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।

दूसरी तरफ युवती ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल किए हैं। इन वीडियो में युवती ने माना है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। वह अपने हाथ में शादी की फोटो भी दिखाती नजर आई। एक पोस्ट में महिला ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और उसके परिवार को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कानपुर लैंबोर्गिनी एक्सीडेंट केस: 7 घंटे के अंदर हवालात से बाहर आया शिवम मिश्रा, जानिए कैसे मिल गई रिहाई?

इस पूरे मामले में सबसे चर्चित ड्रामा वह है जो महिला ने घर छोड़ने से पहले किया था। लोगों को शक न हो और वे कंफ्यूज न हों, इसके लिए बिस्तर पर सांप की केंचुली और सिंदूर रख दिया गया था। फिलहाल, महिला का वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ गई थी और अब शादी की बात कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply