
Hardik Pandya Mahieka Sharma Video: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया. भारत 3 बार टी20 विश्व चैंपियन बनने वाला पहला देश बन गया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जैसे ही सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने मैच जीता, उनके साथ पूरा देश जश्न में डूब गया.
स्टेडियम में ‘वंदे मातरम’ और ‘चक दे इंडिया’ की गूंज. खिलाड़ियों के कंधे पर तिरंगा और चेहरे पर खुशी ने फैंस का दिल जीत लिया. ये सबकुछ देखकर तो बहुत अच्छा लग रहा था, लेकिन जश्न के बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
जश्न के बीच ‘बेशर्म’ हुए हार्दिक पांड्या
जब टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता तो मैदान पर खिलाड़ियों का परिवार भी उन्हें मुबारकबाद देने पहुंचे. ये वो खूबसूरत नजारा था, जिसे देख भारतीय फैंस की आंखें भी नम हो गई होंगी. हालांकि, इन सब के बीच हार्दिक पांड्या अपनी नई गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ मैदान पर दिखे. दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया, KISS भी किया. यहां तक तो ठीक था, लेकिन जश्न के बीच हार्दिक पांड्या थोड़े बेशर्म हो गए. वो ये भूल गए कि वो टीम इंडिया के हीरो हैं और उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं, जिसमें बच्चे, जवान और बूढ़े भी शामिल हैं.
हार्दिक पांड्या ने की हद पार?
सोशल मीडिया पर फिलहाल हार्दिक पांड्या छाए हुए हैं. इंस्टाग्राम पर माहिका के साथ उनका रोमांस चर्चा का विषय बनी हुई है. ज्यादातर फैंस उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि गले मिलना और किस करना तो ठीक था, लेकिन हद तो तब हो गई जब वो ग्राउंड पर बने स्टेज पर खुद भी लेट गए और फिर माहिका को भी लेटा दिया. जिसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जश्न के नाम पर ‘बेशर्म’ बने हार्दिक का ये अंदाज फैंस को रास नहीं आ रहा है.
ये बताना जरूरी है कि टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट क जीतकर जश्न मनाने में कोई बुराई नहीं है. जीत के बाद मैदान पर परिवार और पत्नी से गले मिलने में भी दिक्कत नहीं है, लेकिन जब आप इतने लोगों के आदर्श होते हैं तो आपको मर्यादा का भी ध्यान रखना होता है. ये पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी की प्रेमिका स्टेडियम में पहुंची और जीत के बाद जश्न मनाया, लेकिन उस प्यार में बेशर्मी नहीं दिखी थी.
हार्दिक पांड्या की निजी जिंदगी है, वो जो चाहे कर सकते हैं. लेकिन जब वो टीम इंडिया की जर्सी में होते हैं तो उन्हें ये ख्याल रखना होगा कि देश में हर उम्र के लोग उन्हें देख रहे होते हैं. युवाओं को तो भले ही उनका रोमांस पसंद आ जाए, लेकिन बच्चे और बूढ़ों के लिए वो गलत संदेश दे रहे हैं. हार्दिक टीम इंडिया के स्टार हैं और उन्होंने अपने दम पर कई मैचों में जीत दिलाई है, लेकिन उन्हें सोचना होगा कि वो जो कर रहे हैं, उसका क्या मैसेज जा रहा है.
All the #T20WorldCup2026final scenes were adorable but Hardik Pandya doing PDA with GF were ewww pic.twitter.com/ohOaXRl5ib
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) March 9, 2026



