
Benefits Of Eating Soaked Peanuts: गरीबों का काजू कहा जाने वाला मूंगफली न्यूट्रिशन का पावरहाउस है। फैट, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस, B विटामिन और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स होने के कारण, मूंगफली सबसे हेल्दी स्नैक्स में से एक है।
आमतौर पर लोग इसे भूनकर, नमकीन और कच्चा खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है भीगी हुई मूंगफली के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भीगी हुई मूंगफली के हेल्थ बेनिफिट्स की एक लंबी लिस्ट है। उनमें से कुछ ये हैं
भीगी हुई मूंगफली खाने के क्या है फायदे?
-
पाचन तंत्र को करता है बेहतर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, भीगी हुई मूंगफली खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त होती हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
-
वजन घटाने में कारगर
भीगी हुई मूंगफली खाने से पाचन तंत्र के अलावा, वजन घटाने में भी मदद मिलती है।प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण, यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
-
दिल के लिए फायदेमंद
भीगी हुई मूंगफली खाने से हार्ट स्वस्थ रहता है। भीगी हुई मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और दिल की बीमारियों से बचाव करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
-
प्रोटीन का पावरहाउस
मूंगफली को प्रोटीन का पावरहाउस भी कहा जाता हैं। अगर आप भीगी हुई मूंगफली खाते है तो इससे से मांसपेशियों जुड़ी समस्या यानी दर्द दूर होती है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने और दिनभर ऊर्जा बनाए रखने के लिए यह बेहतरीन है, विशेष रूप से जिम जाने वालों के लिए।
-
ब्लड शुगर लेवल करता है कंट्रोल
भीगी हुई मूंगफली खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में सहायता करता है।
-
त्वचा और बालों के लिए
भीगी हुई मूंगफली खाने से त्वचा और बालों में चमक आती है। इसमें मौजूद विटामिन E, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और बालों को मजबूती देते हैं।
-
हड्डियों की मजबूती
भीगी हुई मूंगफली खाने से त्वचा और बालों के अलावा, हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर, जो जोड़ों के दर्द और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
कैसे करें इसका सेवन का तरीका
रात में एक छोटी मुट्ठी मूंगफली पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।



