HealthIndia

हाथ-पैर में अकड़न और खिंचाव, किस बीमारी का हो सकता है संकेत, समय रहते पहचान लीजिए लक्षण

हाथ-पैर में अकड़न किस बीमारी के लक्षण?
Image Source : FREEPIK

हाथ-पैर में कभी-कभी अकड़न या फिर खिंचाव महसूस होना, थकान के कारण या फिर मसल खिंचने के कारण ऐसा हो सकता है। लेकिन अगर आपको अक्सर हाथों और पैरों में अकड़न और खिंचाव महसूस हो रहा है, तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। हो सकता है कि जिस लक्षण को आप बार-बार मामूली समझकर नजरअंदाज कर रहे हों, वो किसी बीमारी की तरफ इशारा कर रहा हो। आइए जानते हैं कि इस तरह के लक्षण किस बीमारी का संकेत साबित हो सकते हैं।

गठिया का संकेत- अगर आपके हाथ-पैर में अकड़न, खिंचाव और दर्द महसूस होता रहता है, तो हो सकता है कि आप गठिया यानी अर्थराइटिस की चपेट में आ गए हों। गठिया से जूझ रहे मरीजों के जोड़ों में सूजन, अकड़न, कमजोरी, जकड़न और खिंचाव महसूस हो सकता है। अगर लगातार दर्द बना रहे, तो आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से कंसल्ट कर अपनी जांच करवा लेनी चाहिए।

अर्थराइटिस के लक्षण- जोड़ों में सूजन, दर्द और अकड़न इतना ज्यादा है कि चलने-फिरने में भी दिक्कत महसूस हो रही है, तो समय रहते सावधान हो जाने में ही समझदारी है। जोड़ों का लाल होना या फिर छूने पर गर्म महसूस होना, इस तरह के लक्षण भी गठिया की तरफ इशारा कर सकते हैं। क्या आपको लगातार थकान महसूस होती रहती है? अगर आपको एक साथ इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो अर्थराइटिस होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।

गौर करने वाली बात- गठिया के शुरुआती लक्षणों में सुबह उठकर मुट्ठी न बन पाना, उंगलियों के जोड़ों में सूजन या फिर टेढ़ापन, कंधा न उठा पाना, कंघी न कर पाना या फिर कपड़े बदलने में परेशानी होना, इस तरह के लक्षण शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गठिया यानी अर्थराइटिस की वजह से अक्सर घुटनों, उंगलियों, कलाई, कंधे और कमर प्रभावित होती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply