IndiaRajasthan

भरतपुर में एग्जाम से 2 दिन पहले छात्र ने किया सुसाइड, अंबेडकर छात्रावास में फंदे से लटका मिला शव

भरतपुर में एग्जाम से 2 दिन पहले छात्र ने किया सुसाइड, अंबेडकर छात्रावास में फंदे से लटका मिला शव

छात्र ने किया सुसाइड

राजस्थान के भरतपुर शहर के हाउसिंग बोर्ड के पास राजकीय अंबेडकर छात्रावास में एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह जब चौकीदार स्टूडेंट को नाश्ते के लिए उठाने गया तो, उसका शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ मिला. स्टूडेंट के 12 फरवरी से 12वीं के पेपर शुरू होने थे. रविवार को ही वह अपने घर से छात्रावास में आया था. इस घटना से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान 16 वर्षीय राजेश (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है. वह भरतपुर का ही रहने वाला था. बीते दो सालों से राजेश राजकीय छात्रावास में रह रहा था. सोमवार वह अपने गांव से वापस लौटा था. जिस हॉल में वह रहता था, उसके अलावा भी 14 छात्र रहते हैं. उसके चाचा का बेटा भी साथ में रहता था. हालांकि, रविवार होने के चलते ज्यादातर छात्र अपने दोस्तों के यहां चले गए थे.

हॉल में अकेला था राजेश

चचेरा भाई भी छात्रावास के दूसरे कमरे में सो रहा था. अपने हॉल में राजेश अकेला था. इस बात का फायदा उठाते हुए उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. रविवार रात 8 बजे राजेश ने डिनर किया था. इस बाद उसने रात करीब 10 बजे तक पढ़ाई की. इस बाद उसे किसी ने नहीं देखा. अगले दिन यानी सोमवार सुबह करीब 6:30 जब चौकीदार राजेश को नाश्ते के लिए उठाने गया तो हॉल अंदर से बंद था. उसने काफी देर तक गेट खुलवाने की कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खुला.

कुंडे लटका मिला शव

इसके बाद चौकीदार ने छात्रा में मौजूद अन्य छात्रों ने पूरे मामले की जानकारी. इसके बाद उन सभी हॉल का गेट तोड़ दिया.
अंदर के नजारे को देख सभी के होश उड़ गए. हॉल में पंखे के कुंडे पर राजेश का शव लटका हुआ था. तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

2 दिन बाद शुरू होने थे एग्जाम

बता दें कि राजेश 12वीं क्लास का छात्र था और 12वीं फरवरी से उसकी एग्जाम होने थे. हालांकि, इससे पहले ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस एंगल पर मामले की जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply