CrimeIndia

उत्तर प्रदेश: बहराइच में नाबालिगों का स्टंट पड़ा भारी, पुलिस ने सीज कर दी नई कार

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस की मुस्तैदी ने एक बड़े हादसे को टलने से बचा लिया. थाना क्षेत्र के घंटाघर चौराहे पर जब नगर कोतवाल परदीप सिंह पुलिस टीम के साथ रूटीन चेकिंग कर रहे थे, तभी एक काले रंग की नई ब्रेज़ा कार वहां पहुंची.

जब पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया, तो नज़ारा हैरान करने वाला था. नाबालिग चालक गाड़ी को एक नाबालिग बच्चा चला रहा था.

सनरूफ स्टंट गाड़ी की सनरूफ से दो अन्य नाबालिग बाहर निकलकर खड़े थे और जोखिमपूर्ण तरीके से यात्रा कर रहे थे. जिसको देख पुलिस के द्वारा कार सवार लोगों को रोका गया.

कार सवार लोगों के पास दस्तावेजों का अभाव

जब पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागज मांगे, तो चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका.”

पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई

“यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने और जान जोखिम में डालने के कारण, पुलिस ने तत्काल कदम उठाते हुए वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 (ब) के तहत सीज कर दिया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.”

बहराइच पुलिस की अपील
“पुलिस प्रशासन ने सभी अभिभावकों और नागरिकों से पुरजोर अपील की है कि अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी हाल में वाहन न चलाने दें.

सनरूफ से बाहर निकलना स्टंट नहीं, बल्कि मौत को दावत देना है.

पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है हमेशा वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कागजात साथ रखें.”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply