HealthIndia

मेंटल पीस और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है सूर्य नमस्कार, युवा दिवस पर जानिए इसे करने के फायदे

मेंटल पीस और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है सूर्य नमस्कार, युवा दिवस पर जानिए इसे करने के फायदे

Benefits of Surya Namaskar: योग जीवन का आधार है जो सेहत को बेहतर बनाता है। शरीर को चुस्त-तंदुरूस्त रखने के लिए योग सबसे जरूरी होता है। आज देशभर में युवा दिवस मनाया जा रहा है जिस मौके पर सूर्य नमस्कार करने का महत्व होता है। शारीरिक और मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए आयुष मंत्रालय ने सूर्य नमस्कार के फायदों के बारे में बताया है।

आप अगर इसे दैनिक जीवन में शामिल करते है तो यह आपको कई बीमारियों से दूर रखता है। सूर्य नमस्कार कैसे और किस समय करना चाहिए इसके बारे में बताया गया है।

क्या है सूर्य नमस्कार

यहां पर सूर्य नमस्कार को योग के प्राचीन रूप के तौर पर जाना जाता है जो 8 आसनों का संयोजन है, जिसे 12 चरणों में किया जाता है। यह मन, शरीर और आत्मा के समन्वय को बढ़ावा देता है। सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर का व्यायाम होता है तो वहीं पर इसे नियम पूर्वक करना आसान होता है।सूर्य नमस्कार को सुबह खाली पेट, सूर्योदय के समय करना सबसे उत्तम माना जाता है. इसे 8 चरणों में किया जाता है।

1- सूर्य नमस्कार के पहले चरण की बात करें तो, यह प्रणामासन है, जिसमें दोनों हाथ जोड़कर शांत मन से सूर्य को नमस्कार करना चाहिए।
2- इसके बाद चरण में हस्तउत्तानासन में सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाना चाहिए और कमर को पीछे की ओर झुकाना चाहिए।
3- हस्तपादासन में सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुककर हाथों से जमीन को छुना चाहिए।
4-इसके बाद अश्व संचालनासन करना चाहिए, जिसमें दायां पैर पीछे की ओर और बाएं वाले घुटने को मोड़ना चाहिए।
5-दंडासन में दोनों पैर पीछे ले जाकर, शरीर को प्लैंक की स्थिति में रखें।
6-अष्टांग नमस्कार के दौरान घुटने, छाती और ठुड्डी जमीन पर टिकाना चाहिए।
7- भुजंगासन के दौरान सांस लेते हुए छाती को ऊपर की ओर करते हुए कोबरा मुद्रा बनानी चाहिए।
8-सूर्य नमस्कार के दौरान अधोमुख श्वानासन यानी सांस छोड़ते हुए कूल्हों को ऊपर उठाते हुए उल्टा ‘वी’ शेप बनाना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

सूर्य नमस्कार के दौरान व्यक्ति को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसमें सूर्य नमस्कार करने वाले व्यक्ति को ध्यान रखना है कि, प्रत्येक चरण में सांस लेने-छोड़ने का ध्यान रखना चाहिए। शुरुआत में 3 बार से ज्यादा इसे नहीं करना चाहिए। यह अभ्यास सभी आयु वर्ग के लिए लाभकारी होता है। कुछ लोगों को इसे करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।

जानिए सूर्य नमस्कार करने के फायदे

यहां पर आयुष मंत्रालय द्वारा करने के फायदों के बारे में बताया गया है, जो इस प्रकार है…

1- इस सूर्य नमस्कार को करने से संपूर्ण शरीर को फायदे मिलता है। इसके साथ ही शरीर की ताकत को बढ़ाता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है।
2- अगर आप तनाव या चिंता की समस्या से जूझ रहे लोगों को सूर्य नमस्कार करना चाहिए।
3- इसका नियमित अभ्यास करने से मजबूत होता है, बेहतर नींद आती है, और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
4-यह वजन नियंत्रण और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी है।
5-सूर्य नमस्कार शरीर के सभी प्रमुख अंगों को सक्रिय करता है, जिससे समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply