.jpg)
T20 WC 2026: टी20 विश्व कप 2026 में 4 मार्च से सेमीफाइनल की जंग शुरू होने वाली है। पहले सेमीफाइनल में किन दो टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा और ये मैच कब और कहां होगा जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैंस कहां देख सकते हैं?
T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में रविवार, 1 मार्च को साउथ अफ्रीका ने जीत की हैट्रिक लगाई। टूर्नामेंट में अजेय साउथ अफ्रीका ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही पहले सेमीफाइनल की टीमें तय हो गई।
टी20 विश्व कप 2026 में 4 मार्च से सेमीफाइनल की जंग शुरू होने वाली है। पहले सेमीफाइनल में किन दो टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा और ये मैच कब और कहां होगा जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग फैंस कहां देख सकते हैं?
किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा मुकाबला?
पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप-A से टॉप पर है और लगभग सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी हैं क्योंकि टीम तीसरे मैच में जिम्बाब्वे से एकतरफा जीत की उम्मीद कर रही होगी। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान पर निर्भर थी।
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला तो जीता लेकिन सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप-2 की टॉपर का सामना पहले ग्रुप की दूसरे नंबर वाली टीम से होगा। इस स्पॉट के लिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच जंग हो रही है।
T20 WC 2026: कहां होगी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?
फैंस साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच का ये मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं और मोबाइल पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो हॉटस्टार ऐप को देख सकते हैं। ये मैच 4 मार्च को शाम 7 बजे से ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।
T20 WC 2026: दोनों सेमीफाइनल और फाइनल का वेन्यू
वेन्यू की बात करें तो पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बात करें खिताबी जंग की तो ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी दो टीमें फाइनल के लिए क्वालीफाई करती हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का भी संयोग बन सकता है। पिछले वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच खिताबी जंग देखने को मिली थी।



