CrimeIndia

श्योपुर में दबंगों का आतंक! सरकारी काम रुकवाया, मजदूर को जान से मारने की कोशिश

श्योपुर : जिले की कराहल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खिरखिरी में पंचायत द्वारा सरकारी सीसी सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस दौरान गांव के तीन युवक मौके पर पहुंचे और मजदूर को निर्माण कार्य करने से रोक दिया.

जब मजदूर ने विरोध किया तो एक युवक ने मजदूर के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी.इतना ही नहीं आरोपी युवक ने मजदूर को घसीटा जिससे उसको अंदरूनी चोट भी आई है.हालांकि पीड़ित मजदूर सरपंच के साथ कराहल थाने में पहुंचा परंतु पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाते हुए सरपंच ने मामले की शिकायत एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल से की है.

महिला सरपंच का आरोप है कि आरोपी ने पूर्व में चुनावी रंजिश को उसको भी जान से मारने की धमकी दी थी. और कुल्हाड़ी से सरपंच महिला पर हमला भी किया था. उस समय पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था.अब पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मजदूर के साथ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज न करते हुए N.C.R दर्ज की है.

पूर्व में आरोपी ने महिला सरपंच पर कुल्हाड़ी से किया था हमला 

05-09-2023 को ग्राम पंचायत खिरखिरी की महिला सरपंच तोफा बाई आदिवासी पर दबंग रामदयाल ने कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने की कोशिश की थी. चुनावी रंजिश को लेकर महिला पर जानलेवा हमला किया गया था.उस समय कराहल थाना पुलिस ने आरोपी समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की थी.उसके बाद से आरोपी दबंग महिला सरपंच से रंजिश रखता है.

पीड़ित मजदूर बोला पुलिस ने नहीं लिया एक्शन तो करूंगा आत्महत्या 

पीड़ित मजदूर विनोद जाटव का आरोप है कि जब में सीसी सड़क निर्माण कार्य कर रहा था.तभी दबंग रामदयाल आदिवासी अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा.और उसे घसीटकर उसके साथ मारपीट कर दी.जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की कोशिश करने लगा.

जब थाने में पहुंचा तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज न करते हुए NCR दर्ज कर लिया.अगर पुलिस ने आरोपी दबंग और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो बह आत्महत्या करेगा।जिसकी जिम्मेदार कराहल थाना पुलिस होगी…

हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply