दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेस इंटेलिजेंस (ISI) और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKL) के स्पॉन्सर्ड टेरर, आर्म्स और जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गैंग के 11 आरोपियों को पंजाब और दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस की स्पेशल का दावा है कि पकड़े गए आरोपी पूरे देश को ग्रेनेड अटैक से दहलाने की साजिश रच रहे थे. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन संदिग्धों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से 9 सोलर पावर्ड सीसीटीवी कैमरों को बरामद किया है. इनकी सिक्योरिटी एजेंसीज के पास सेंसेटिव जगहों पर लगाया गया था. उन्हें अनइंस्टॉल किया गया है. इसके अलावा आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है. पकड़े गए आरोपी आतंकी मॉड्यूल को चलाने के लिए हथियारों की तस्करी की जा रही थी. सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मॉड्यूल और पाकिस्तान में बैठे इनके हैंडलर्स भारत मे सिक्योरिटी एजेंसी इलाको में ग्रेनेड अटैक करने का फाइनल प्लान कर रही थी.



