India

Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम , एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर

Jammu Kashmir Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. इस दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मारा गिराया है.

सेना की तरफ से दी गई ये जानकारी

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर ‘पोस्ट’ में लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा घुसपैठ के प्रयास के संबंध में दी गई विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च 2026 की दरमियानी रात को जनरल क्षेत्र बुच्छर, उरी सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया।’’

एके राइफल समेत भारी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद

सेना की तरफ से आगे कहा गया कि सैनिकों ने एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी. आतंकवादी को चुनौती दी गई, जिसके परिणामस्वरूप उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। एके राइफल, पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला-बारूद समेत युद्ध सामग्री बरामद की गई है. इलाके में और भी आतंकवादियों के छिपे होने की संभावना को देखते हुए ऑपरेशन अभी भी जारी है.

आदेश-निर्देश पूरी तरह लागू हों तो मिले जनता को राहत

The post Terrorist Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम , एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply