CrimeIndia

बच्ची के साथ उसके ही पिता, चचेरे भाई और मामा ने किया दुष्कर्म; 4 साल से चल रहा था दरिंदगी का खेल

नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में पिता और चचेरा भाई गिरफ्तार।
Image Source : REPRESENTAIVE IMAGE

अलप्पुझा: केरल के अलप्पुझा जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बच्ची के साथ कोई और नहीं बल्कि उसके परिजन और रिश्तेदार ही दरिंदगी की घटना को अंजाम दे रहे थे। ये पूरी घटना पिछले कई सालों से चल रही थी और किसी को इस बारे में पता भी नहीं चला। फिलहाल अब पुलिस की टीम ने 14 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में उसके पिता और चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ नाबालिग के एक दोस्त को इसकी जानकारी मिली। 

पिता और चचेरा भाई गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता और चचेरे भाई के अलावा, दो और व्यक्तियों पर अलग-अलग समय पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। दोनों आरोपी फरार हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, क्योंकि यौन उत्पीड़न की घटनाएं अलग-अलग तारीखों पर हुई थीं। पुलिस ने बताया कि शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि यौन उत्पीड़न की ये घटनाएं जिले के पुन्नप्रा इलाके में चार साल से अधिक समय तक चलीं। 

मामा ने भी किया यौन उत्पीड़न

पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ आठ साल की उम्र में उसके मामा ने यौन उत्पीड़न किया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में जमानत पर रिहा होने के बाद लड़की के मामा ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद, वह लड़की बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित एक गृह में रह रही थी। कुछ साल पहले, 2022 में उसके पिता उसे वहां से ले आए और एक रिश्तेदार की देखरेख में छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद ही यौन उत्पीड़न की घटनाएं शुरू हुईं। ये घटनाएं तब सामने आईं, जब लड़की ने अपने साथ हुई घटना के बारे में एक दोस्त को बताया, जिसने अपने माता-पिता को बताया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 

BJP विधायक के ऑफिस में मिला लावारिस बैग, खोलकर देखा तो रखे थे हथियार; पहले भी मिल चुकी है धमकी

वैलेंटाइन डे पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी संग इश्क लड़ाती मिली पत्नी; पति ने पकड़ा तो जमकर चले लात-घूंसे

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply