CrimeIndia

युवक के एकतरफा प्यार से तंग आ गई थी 2 बच्चों की मां, माता-पिता के साथ मिलकर की हत्या; खेत में गाड़ दिया

मृतक शिवम धुर्वे
Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एकतरफा प्यार और तंग करने के चलते हत्या की एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर भैंसदेही के ग्राम कौड़िया में एक महिला ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर महाराष्ट्र निवासी युवक की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए उसके शव को खेत में दफना दिया।

एक बाइक ने खोला हत्या का राज

घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कौड़िया में बिसराम साल्वे के घर के सामने एक लावारिस बाइक खड़ी है। एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि जब पुलिस जांच करने पहुंची तो बिसराम साल्वे घर से गायब था, उसकी पत्नी सोनाय साल्वे गोलमोल जवाब दे रही थी और बेटी सुमित्रा बच्चों को लेकर सातनेर चली गई थी। संदेह होने पर जब पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

परेशान होकर बनाई मौत की योजना

पूछताछ में सामने आया कि मृतक शिवम धुर्वे (28), निवासी महाराष्ट्र, सुमित्रा का परिचित था और उस पर बुरी नीयत रखता था। सुमित्रा शादीशुदा थी और दो बच्चों की मां है। उसका पति महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। सुमित्रा का आरोप है कि शिवम उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था और लगातार धमकियां दे रहा था। इससे तंग आकर सुमित्रा ने उसे सबक सिखाने के लिए 13 फरवरी को अपने मायके (ग्राम कौड़िया) बुलाया। जैसे ही शिवम वहां पहुंचा, सुमित्रा ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खेत में दफन किया शव

हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के मकसद से शव को पास के ही एक खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। हालांकि, जल्दबाजी में वे मृतक की बाइक को ठिकाने लगाना भूल गए, जो उनके घर के सामने ही खड़ी रही।

(रिपोर्ट- मयंक भार्गव)

मॉस्को के हॉस्टल में दिखा आग का तांडव, चादरों की रस्सी बना खिड़कियों से उतरते दिखे लोग- VIDEO

सुसाइड नोट छोड़ दंपति ने दी जान, बंद कमरे में फंदे से झूलते मिले पति-पत्नी के शव

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply