BollywoodIndia

दोस्ती में आई दरार हुई खत्म, कुनिका ने बिग बॉस पार्टी में करवा दिया तान्या से इस कंटेस्टेंट का पैचअप

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Neelam Giri Patchup Kunika Sadanand Success Party

Tanya Mittal And Neelam Giri Friendship: बिग बॉस के घर में बनी दोस्तियों की असली परीक्षा शो खत्म होने के बाद होती है। सलमान खान के रियलिटी शो के बाहर आते ही कई कंटेस्टेंट्स के रिश्ते बदलते नजर आए हैं। जहां कुछ लोग बाहर भी साथ पार्टी करते दिखे, वहीं कुछ दोस्तियां शो खत्म होते ही टूट गईं। बिग बॉस 19 के बाद भी ऐसा ही देखने को मिला, लेकिन अब एक खूबसूरत पैचअप की खबर सामने आई है।

शो के बाद अमाल मलिक और विनर गौरव खन्ना को एक-दूसरे के साथ पार्टी करते देखा गया, वहीं दूसरी तरफ बसीर और नेहल ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। इसी तरह तान्या मित्तल और नीलम गिरी की दोस्ती में भी दरार आ गई थी, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। हालांकि अब इस बिगड़ी दोस्ती को एक बार फिर जोड़ने का काम किया है कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने।

बिग बॉस 19 की ग्रैंड सक्सेस पार्टी में नजर आए थे सितारे

हाल ही में मुंबई में बिग बॉस 19 की ग्रैंड सक्सेस पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें सलमान खान के साथ-साथ शो के लगभग सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। पार्टी में फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, अशनूर कौर, गौरव खन्ना और नीलम गिरी जैसे सितारे नजर आए। तान्या मित्तल भी पार्टी में पहुंचीं, लेकिन कुछ ही देर में वहां से निकल गईं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Realityshowz Update (@realityshowz.update)

इसी पार्टी के दौरान कुनिका सदानंद ने तान्या और नीलम के बीच जमी बर्फ को पिघलाने की पहल की। मीडिया से बातचीत में कुनिका ने बताया कि तान्या पार्टी में आईं और उनसे बेहद प्यार से मिलीं। कुनिका के मुताबिक, उन्होंने तान्या से पूछा कि क्या वह नीलम से मिलीं, जिस पर तान्या ने कहा कि मुलाकात तो हुई है, लेकिन बात ज्यादा नहीं हुई।

कुनिका ने तान्या और नीलम की कराई दोस्ती

इसके बाद कुनिका खुद नीलम के पास गईं और उन्हें खींचकर तान्या के पास ले आईं। फिर तीनों ने साथ में डांस किया और पुराने दिनों की तरह वक्त बिताया। कुनिका ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे शो के शुरुआती हफ्तों की दोस्ती वापस आ गई हो।

गौरतलब है कि बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल नीलम गिरी को अपनी सबसे करीबी दोस्त बताया करती थीं। शो के बाद तान्या ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने नीलम को अनफॉलो कर दिया, क्योंकि कुछ इंटरव्यूज में उन्हें नीलम की बातें पसंद नहीं आई थीं। वहीं नीलम ने हमेशा यह कहा कि वह गलतफहमियां दूर कर दोस्ती बचाना चाहती हैं। अब कुनिका सदानंद की इस पहल को फैंस खूब सराह रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे शो के बाद की सबसे पॉजिटिव खबर बताया जा रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply