BollywoodIndia

मुश्किल भरा था साल 2025, हिम्मत से पार किया, निशा रावल ने बेटे के साथ पोस्ट शेयर कर व्यक्त किया दर्द

Nisha Rawal Emotional Post 2026

Nisha Rawal Emotional Post: एक्ट्रेस और मॉडल निशा रावल ने नए साल 2026 की शुरुआत पर सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत और भावुक पोस्ट साझा किया है। इमोशनल हीलिंग और हिम्मत से भरे साल 2025 को याद करते हुए निशा ने अपने बेटे कविश के साथ एक कैंडिड तस्वीर पोस्ट की।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस तस्वीर में मां-बेटे के हाथों का एक खास पल कैद है। तस्वीर में बेटे कविश के नाखूनों पर मल्टी-कलर नेल पॉलिश लगी हुई है, जबकि निशा के नाखूनों पर हल्के रंग का मैनीक्योर दिख रहा है।

बेटे के लिए लिखा भावुक संदेश

निशा रावल ने पोस्ट को एक सिंपल हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन दिया और अपने बेटे के लिए बेहद भावुक संदेश लिखा।

बेटे के लिए आभार: उन्होंने लिखा, “मैं उन चीजों के लिए जिंदगी में जगह बना रही थी जो सच में मायने रखती हैं और मुझे एहसास हुआ कि आप भी मेरे लिए ही जगह बना रहे थे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ɴɪsʜᴀ ʀᴀᴡᴀʟ | 𝘢 𝘧𝘳𝘦𝘦 𝘴𝘰𝘶𝘭 (@missnisharawal)

सपोर्ट के लिए धन्यवाद: निशा ने उस प्यार के लिए भी आभार व्यक्त किया, जो सोशल मीडिया से दूर रहते हुए उनके हीलिंग के समय चुपचाप से सपोर्ट कर रहा था। उन्होंने लिखा, “इस साल के पहले दिन, मैं उस प्यार के लिए आभारी हूं, जिसने धैर्यपूर्वक मेरा इंतजार किया और जब मैं चुपचाप ठीक हो रही थी तो मेरा साथ दिया।”

ये भी पढ़ें- ‘शाणा’ से ‘सुमड़ी तो कोमड़ी’ तक, मिथिला पालकर ने KBC में बिग बी का लिया मराठी स्लैंग टेस्ट

मुश्किल साल 2025 को हिम्मत से पार किया

निशा ने बताया कि साल 2025 उनके लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने इसे हिम्मत और ग्रेस के साथ पार किया।

बेटे की मासूमियत की रक्षा: उन्होंने लिखा, “पिछला साल बहुत मुश्किल था, लेकिन मैंने इसे ग्रेस के साथ पार किया, अपने छोटे बच्चे की दुनिया के रंगों और मासूमियत की रक्षा करते हुए।”

फैंस का आभार: निशा ने पोस्ट के अंत में फैंस का आभार जताते हुए कहा, “मेरे लिए मौजूद रहने और साथ देने के लिए धन्यवाद।”

बता दें, निशा रावल ने टेलीविजन, फिल्मों और रियलिटी शोज में एक सफल करियर बनाया है। उनका टीवी स्टार करण मेहरा से 2012 में विवाह हुआ था और 2017 में बेटे कविश का जन्म हुआ। हालांकि, साल 2021 में दोनों अलग हो गए थे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply